Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशल विकास से बलरामपुर के 1500 युवाओं को मिला रोजगार, बड़े शहरों में नौकरी पाकर संवारा भविष्य

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 08:59 PM (IST)

    कौशल विकास योजना ने बलरामपुर में 2393 युवाओं को प्रशिक्षित कर सशक्त किया है, जिनमें से 1500 से अधिक को रोजगार मिला है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. कौशल विकास योजना से 2393 युवाओं को मिला प्रशिक्षण।

    2. 1500 से अधिक युवा स्वरोजगार या नौकरी से जुड़े।

    3. सुमन चौधरी जैसी युवतियों को लखनऊ, जयपुर में मिली नौकरी।

    जागरण संवाददाता, बलरामपुर। सरकार की पहल पर कौशल विकास योजना बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित हुई है। योजना के अंतर्गत युवाओं के कौशल को निखारकर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया है।

    वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले में 2321 युवक व युवतियों को प्रशिक्षण कराकर रोजगार दिलाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें जिला स्तर से 909, चार माध्यमिक राजकीय विद्यालय से 560, नौ विकास खंडों से 864 व जेल में निरुद्ध छह युवक व युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया।

    इन ट्रेडों में मिला प्रशिक्षण

    कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवक व युवतियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ट्रेड हेल्थ, आइटी-आइटीईएस, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की तीव्र प्रगति, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, रोड निर्माण, हस्तशिल्प, कृषि, कस्टमर केयर व एमटीएस आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया गया है।

    2321 युवाओं में से करीब 1500 स्वरोजगार या रोजगार से जुड़कर अपना भविष्य संवार रहे हैं। वर्ष 2025 में श्रीदेव व्हील्स की ओर से 72 युवतियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से कितने स्वरोजगार से जुड़े, इसका मूल्यांकन किया जा रहा है।

    प्रशिक्षण के बाद इन युवतियों को मिला रोजगार

    गैंसड़ी ब्लाक के पहाड़ापुर गांव की रहने वाली सुमन चौधरी बताती हैं कि काैशल विकास मिशन प्रशिक्षण संस्थान से से वर्ष 2022 में नर्सिंग असिस्टेंट काेर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

    प्रमाण पत्र मिलने के बाद लखनऊ के निजी अस्पताल में 10 हजार रुपये वेतनमान पर नौकरी मिली थी। करीब तीन वर्ष से नौकरी कर रही हैं। वर्तमान में अस्पताल से 12 हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। इससे घर खर्च में सहयोग कर पा रही हैं।

    खबरें और भी

    इसी तरह वित्तीय वर्ष 2025 में 25 युवतियों को प्रशिक्षण दिलाया गया था। कंचन देवी समेत प्रशिक्षण प्राप्त सभी 25 युवतियां जयपुर राजस्थान में फिल्पकार्ट कंपनी में नौकरी कर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कमाई कर रही हैं।

    खाद्य प्रसंस्करण का चल रहा प्रशिक्षण

    चालू वित्तीय वर्ष में एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण संजय गांधी स्मारक लघु माध्यमिक विद्यालय पूरबटोला में चल रहा है। 100 युवक व युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं को रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।

    -पंकज कुमार, जिला कौशल विकास मिशन प्रबंधक