Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी बोर्ड इंटरमीड‍िएट परीक्षा में लगातार दूसरी बार फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 01:52 PM (IST)

    तुलसीपुर के लाल नगर सिपहिया में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में दूसरी बार असफल होने के बाद एक 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र का शव घर के ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. 17 वर्षीय छात्र ने परीक्षा में असफल होने पर की आत्महत्या।

    2. तुलसीपुर के लाल नगर सिपहिया में हुई यह दुखद घटना।

    3. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में दूसरी बार हुआ था फेल।

    संवाद सूत्र, तुलसीपुर (बलरामपुर)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाल नगर सिपहिया में गुरुवार रात एक 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह जब परिजनों की नजर घर के पास स्थित बेल के पेड़ पर पड़ी, तो उनका कलेजा दहल उठा, छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान अंकुरेश विश्वकर्मा उर्फ साजन के रूप में हुई है, जो शिवनारायण इंटर कॉलेज, लाल नगर सिपहिया में इंटरमीडिएट का छात्र था।

    पिता हरिशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार को घोषित यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अंकुरेश लगातार दूसरी बार असफल हो गया था। इससे वह काफी आहत और मानसिक रूप से परेशान था।

    स्वजनों के अनुसार, गुरुवार रात सभी ने साथ में भोजन किया और सोने चले गए। किसी को अंदेशा भी नहीं था कि रात इतनी भारी साबित होगी। सुबह जब स्वजन जागे तो घर के पास लगे बेल के पेड़ पर उसका शव लटका देख चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

    प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में 94.67 प्रतिशत अंक पाकर अंशुमान बने ज‍िला टॉपर, मेर‍िट ल‍िस्‍ट में 13 मेधावियों ने दर्ज कराई उपस्थिति