बलरामपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
बलरामपुर के उतरौला में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेद ...और पढ़ें

आर्यनगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
HighLights
उतरौला के आर्यनगर में महिला ने की आत्महत्या।
मृतका रजनी उर्फ डाली ने फांसी लगाकर जान दी।
मौके से सुसाइड नोट बरामद, किसी को जिम्मेदार नहीं।
डिजिटल डेस्क, उतरौला (बलरामपुर)। नगर के आर्यनगर मोहल्ले में शुक्रवार रात्रि एक महिला ने घर के पिछले हिस्से में स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतका ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
आर्यनगर निवासी रजनी उर्फ डाली (39) पत्नी राजकुमार सोनी की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। राजकुमार सोनी नगर में आभूषण कारीगरी का कार्य करते हैं, जबकि रजनी घर पर ही ब्यूटी पार्लर संचालित करती थीं।
शुक्रवार रात्रि जब राजकुमार रोज की तरह काम से घर लौटे तो घर के पिछले हिस्से में बने कमरे में पत्नी का शव फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मृतका ने अपनी मौत के लिए किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। रजनी अपने पीछे तीन पुत्र युवराज (20), रितुराज (18) और आदित्य (12) को छोड़ गई हैं। घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है।
मृतका के पिता वीरेंद्र कुमार सोनी एवं भाई मनीष सोनी भी नगर में ही रहते हैं। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और न ही पुलिस को कोई तहरीर दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- मां की तेरहवी में आई बेटी और उसके बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, दूर तक घसीटी बॉडी; स्वजनोंं ने सड़क पर किया प्रदर्शन