Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलरामपुर में दो करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, सीसी सड़क और पौराणिक कुओं का कराया सौंदर्यीकरण

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 03:18 PM (IST)

    तुलसीपुर के भवनियापुर वार्ड में दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। नगर अध्यक्षा कहकशां फिरोज और अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, तुलसीपुर (बलरामपुर)। आदर्श नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र वार्ड संख्या दो भवनियापुर में शुक्रवार को विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर अध्यक्षा कहकशां फिरोज ने अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज व सभासदों के साथ करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर पूरे वार्ड में उत्सव जैसा माहौल रहा और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

    लोकार्पित कार्यों में सीसी सड़क निर्माण, सीसी कवर नाली, वाटर कूलर की स्थापना, तीन पौराणिक एवं सांस्कृतिक कुओं का सौंदर्यीकरण तथा प्रमुख स्थानों पर राहगीरों के लिए बैठने की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था से पूरे वार्ड को रोशन कर दिया गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

    सौंदर्यीकरण कराना प्राथमिकता

    बताया गया कि भवनियापुर वार्ड हाल ही में नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में शामिल हुआ है, जहां पहले मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। नगर अध्यक्षा कहकशां फिरोज ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और सौंदर्यीकरण कराना उनकी प्राथमिकता है। अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि आने वाले दिनों में दर्जनभर अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने नगर अध्यक्षा और अध्यक्ष प्रतिनिधि का फूल-मालाओं से स्वागत किया और कराए गए कार्यों की सराहना की। लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। इस मौके पर नगर पंचायत के सभासद, कर्मचारी, वार्डवासी और नगरवासी उपस्थित रहे।

    खबरें और भी