Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा कचहरी में तीसरी लाइन के काम से कई ट्रेनें रद, यात्री प्रभावित

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:32 PM (IST)

    गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन के कार्य के कारण 6 से 12 जुलाई तक कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, बलरामपुर। गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पर पांच किमी तीसरी लाइन का प्रस्तावित कार्य पूरा कराने के लिए गोरखपुर से लखनऊ वाया बलरामपुर जाने वाली नकहा जंगल-एशबाग ट्रेन छह से 10 जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसी तरह 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस छह से 10 जुलाई तक नहीं चलेगी।

    15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से 11 जुलाई तक निरस्त रहेगी। लाइफ लाइन कही जाने वाली गोरखपुर-एशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस 15069 आठ से 11 जुलाई एवं वापसी में 15070 सात से 10 जुलाई तक नहीं चलेगी। 22199 गोलियर-बलरामपुर एक्सप्रेस आठ एवं 22200 बलरामपुर-ग्वालियर सुशासन एक्सप्रेस नौ जुलाई को निरस्त रहेगी।

    12 जुलाई को 55032 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इससे वाराणसी की यात्रा करने वाले यात्री प्रभावित होंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर पंकज सिंह ने बताया कि गोंडा कचेहरी रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन के विस्तार के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।