Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चेतावनी बिंदु के ऊपर पहुंची राप्ती नदी, बलरामपुर में ढहे तीन मकान; श्रावस्ती में तटवर्ती गांवों में अलर्ट

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 12:58 PM (IST)

    बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से तीन सेंटीमीटर ऊपर 103.650 पर पहुंच गया। पानी ...और पढ़ें

    पचपेड़वा के इमलिया खादर जाने वाले संपर्क मार्ग पर भरा पानी -जागरण
    पचपेड़वा के इमलिया खादर जाने वाले संपर्क मार्ग पर भरा पानी -जागरण

    HighLights

    1. पहाड़ी नालों के उफान से पानी से घिरे तराई के गांव
    2. कई डिपों पर प्रशासन ने बंद करवाया आवागमन

    जागरण टीम, बलरामपुर। लगातार हो रही बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को नदी चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से तीन सेंटीमीटर ऊपर 103.650 पर पहुंच गई है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। भारी बारिश के कारण तराई क्षेत्र के हालात बिगड़ गए हैं। हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर लौकहवा डिप पर तीन फीट से अधिक पानी बह रहा है।

    पानी का बहाव तेज होने से इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया। इससे तराई के ग्रामीणों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। इसी तरह अन्य डिपों पर भी पानी का बहाव तेज होने से आवागमन प्रभावित है। वहीं तराई क्षेत्र के कई गांवों में पहाड़ी नालों की बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों को भोजन बनाने में भी समस्या हो रही है।

    जिला प्रशासन ने अब तक बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की सुधि लेना मुनासिब नहीं समझा। महराजगंज तराई के तुलसीपुर के बेला गांव में बारिश के कारण तीन मकान ढह गए हैं। प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव ने बताया कि गांव के जगदीश गौतम, कमलेश व बुधराम के मकान ढहे हैं। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान भीग गया है।

    श्रावस्ती : नेपाल के पहाड़ों पर लगाता हो रही बारिश का पानी आने से तराई में राप्ती नदी उफान पर है। रात 10 बजे तक नदी खतरे के निशान से 130 सेमी ऊपर पहुंच गई थी। बाढ़ की प्रबल आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती गांवों को अलर्ट कर दिया है। सुबह तक गांवों में पानी भर सकता है। प्रशासनिक टीम को लगातार सक्रिय रखा गया है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी खुद भ्रमणशील हैं।

    खबरें और भी

    डीएम ने बताया कि नेपाल के कुसुम नदी पर खतरे का निशान तीन मीटर निर्धारित है। यहां नदी का जलस्तर आठ मीटर से ऊपर चला गया है। इससे स्थितियां प्रतिकूल हो रही हैं। शनिवार के शाम तक स्थिति नियंत्रण में थी, लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है सुबह तक तटवर्ती गांवों में पानी पहुंच सकता है। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीम लगातार शक्रिय है। बाढ़ पीएससी की दो कंपनी और एक टीम एनडीआरएफ की आ गई है। टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक्स का स्क्रीन शाट

    सपा सुप्रीमो ने तालाब बने जिला अस्पताल का वीडियो शेयर कर सरकार पर तंज कसा है। सपा सुप्रीमो का एक्स पर किया पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर शेयर हो रहा है। बारिश से अस्पताल में भरे पानी में युवक दफ्ती की नाव बनाकर मस्ती करता रहा। उन्होंने लिखा कि बहराइच के जिला अस्पताल में चलती नाव कह रही है कि बरसात में सिर्फ गोरखपुर की सड़कों पर ही नहीं नाव चलती, यहां भी चलती है।

    ये भी पढ़ें - 

    'परिवारों ने मुझसे साझा किया कि...', Rahul Gandhi ने हाथरस कांड पर CM Yogi को लिखी चिट्ठी; सामने रखी ये मांग