बांदा में ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार डॉइवर और महिला की मौत, खड़ी ट्रॉली में भिड़ंत से हुआ हादसा
बांदा में फसल कटाई के बाद मजदूरों को ले जा रही खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक सेवालाल और ए ...और पढ़ें

HighLights
तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी।
ट्रैक्टर चालक सेवालाल और मजदूर राजकुमारी की मौत हुई।
हादसे में दो अन्य महिला मजदूर मामूली रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, बांदा। फसल कटाई के बाद मजदूरों को छोड़ने जा रही खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर लगने से उसके चालक व महिला मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। जबकि हादसे में दो अन्य महिला मजदूरों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना करने वाला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मटौंध कस्बे में सप्ताह भर पहले फसल कटाई के लिए बिसंडा क्षेत्र से मजदूरों को लाया गया था। जहां से फसल कटाई का काम पूरा होने के बाद गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे मटौंध कस्बे के 48 वर्षीय सेवालाल अपने ट्रैक्टर से मजदूरों को छोड़ने बिसंडा जा रहे थे।
पानी पीने ले लिए ट्रैक्टर रोका
मटौंध थाना क्षेत्र के कस्बे के नजदीक स्थित ढाबे के पास मजदूरों को पानी पीने ले लिए ट्रैक्टर रोका था। इसमें कुछ मजदूर नीचे पानी पीने गए थे। जबकि ज्यादातर ट्राली व ट्रैक्टर में बैठे थे। तभी पीछे से कबरई की ओर से गिट्टी लेकर तेज रफ्तार ट्रेलर की ट्राली में टक्कर लग गई। जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक सेवालाल व पवई गांव की महिला मजदूर 35 वर्षीय राजकुमारी पत्नी उमाशंकर की नीचे गिरने से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- एबुलेंस ना आने से आधे घंटे सड़क पर तड़पते रहे़ घायल, कुत्ते से स्कूटी टकराने से हुआ हादसा; तीन घायल,
उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी होने पर दो अन्य घायल महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया है। चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।