बांदा में दो बाइकों की भिड़ंत, किशोर सहित दो की मौत, तीन घायल
बांदा में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नरैनी से रानी दुर् ...और पढ़ें
-1785335828625_m.webp)
HighLights
बांदा में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत।
हादसे में किशोर सहित दो लोगों की दुखद मौत।
तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, बांदा। बांदा में दो बाइकों में भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें किशोर सहित दो की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
नरैनी कोतवाली के पोंगरी गांव निवासी 54 वर्षीय जुगल मिश्रा गांव के 45 वर्षीय बबलू आरख के साथ बुधवार शाम बाइक पर करतल कस्बे से सौदा लेकर घर जाते समय बाबूपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत होने में घायल हो गए।
हादसे में करतल गांव निवासी विजय यादव का 13 वर्षीय पुत्र अंकुर व उसकी 15 वर्षीय बहन संतोषी के अलावा गौर शिवपुरी निवासी उनका 38 वर्षीय मामा अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
नरैनी कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी नरैनी पहुंचाया। जहां चिकित्सक विपिन शर्मा ने जुगुल और अंकुर को मृतक घोषित कर दिया। अन्य तीन लोगों को गंभीर हालत होने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने बताया कि दिवंगतों के स्वजन को फोन से हादसे की सूचना दी गई है।