Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:57 AM (IST)

    बांदा के कमासिन में एक प्रेमी युगल ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका, हालांकि ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. बांदा के कमासिन में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या।

    2. शनिवार रात जहरीला पदार्थ खाकर दी जान।

    3. अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर बचाया नहीं जा सका।

    जागरण संवाददाता, बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिंह वाहिनी देवी मंदिर के समीप शनिवार रात प्रेम- प्रसंग के चलते 23 वर्षीय शत्रुघन वर्मा निवासी जगऊटोला लखनपुर व चित्रकूट जनपद के पहाड़ी के अंश गोसाई पुरवा रघुवंशपुरी निवासी 20 वर्षीय राजमनी पुत्री देवी दयाल ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली।

    दोनों ग्रामीणों को एक दूसरे से चिपटे मिले। ग्रामीणों ने जब दोनों को मरणासन्न देखा तो 112 पीआरबी पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को कमासिन सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    युवती के भाई ओमप्रकाश व मां बिज्मा ने बताया कि पिछले वर्ष इंंस्टाग्राम से दोस्ती होने के बाद प्रेम-प्रसंग हुआ था। जिसमें वह एक ही बिरादरी के होने से शादी का रिश्ता लेकर युवक के घर गए थे। लेकिन युवक के स्वजन ने दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग पूरी न कर पाने से शादी करने से मना कर दिया था।

    आरोप लगाया कि दोनों को पीटने के बाद युवक के भाई ने उन्हें जहर खिलाकर मारा है। कमासिन थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी है । मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बांदा में बेटियों को पढ़ाई के लिए मिला नया ठिकाना, 10 करोड़ से तैयार हुए दो कस्तूरबा विद्यालय


    खबरें और भी