बांदा में गैंगस्टर निरंजन की 80 हजार की अवैध संपत्ति कुर्क, पुलिस ने खोला आपराधिक इतिहास
बांदा पुलिस ने गैंगस्टर निरंजन की अवैध रूप से अर्जित 80 हजार रुपये की अचल संपत्ति (ट्रैक्टर) कुर्क की। आरोपी पर गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट सहित 20 मुकद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
गैंगस्टर निरंजन की अवैध रूप से अर्जित 80 हजार की संपत्ति कुर्क।
आरोपी पर गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट सहित 20 मुकदमे।
पुलिस ने पहले भी 24 लाख की संपत्ति की थी कुर्क।
जागरण संवाददाता, बांदा। गैंग्सटर की अवैध रूप से अर्जित की गई अचल संपत्ति के रूप में ट्रैक्टर को पुलिस ने कुर्क कर लिया। इसके पूर्व भी पुलिस आरोपित की 24 लाख की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। आरोपित के विरुद्ध गैंग्सटर व एनडीपीएस एक्ट समेत 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित का पूरा आपराधिक इतिहास का चिट्ठा खोला है।
अपराधियों के विरुद्ध पुलिस शिकंजा कस रही है। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जौरही निवासी गैंग्सटर निरंजन की आपराधिक कार्यों में संलिप्त रहकर अवैध रुप से अर्जित की गई 80 हजार रुपये की अवैध चल संपत्ति ट्रैक्टर को कुर्क कर लिया।
एएसपी शिवराज ने बताया कि आरोपित समाज विरोधी कार्य करने के साथ लूट पाट, जबरन वसूली आदि कर समाज में भय व्याप्त कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का आरोपी है। जिसमें उसके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं।
देहात कोतवाली में दर्ज गैंग्सटर के मुकदमे में कार्रवाई की है, जिसकी विवेचना मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह की ओर से की जा रही थी। विवेचक ने आरोपित के आपराधिक कृत्यों द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई संपत्ति की पहचान कर कुर्की के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी थी।
न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट ने 22 मई 2026 को आरोपित की अवैध संपत्ति की कुर्की के संबंध में आदेश निर्गत किए गए थे। जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है।