Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा सदर विधानसभा में अपने वोट बैंक वाले क्षेत्र में विकास कराने का आरोप, बुनियादी सुविधाएं हुईं बेहतर

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 09:25 PM (IST)

    बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने कार्यकाल में 13.49 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए, जिसमें सड़कों का चौड़ीकरण और पार्कों का सौंदर्यीकरण प्रमु ...और पढ़ें

    प्रकाश द्विवेदी, सदर विधायक।

    प्रकाश द्विवेदी, सदर विधायक।

    HighLights

    1. विधायक ने 13.49 करोड़ के विकास कार्य कराए।

    2. वोट बैंक क्षेत्रों में विकास का आरोप, जल-सीवर समस्या।

    3. बाबूलाल चौराहा सौंदर्यीकरण, कालू कुआं स्कूल निर्माण प्रमुख।

    जागरण संवाददाता, बांदा। सदर विधानसभा सीट के भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी की ओर से चार साल में कई प्रमुख समस्याओं के निराकरण किया। अपने कार्यकाल के दौरान शहर समेत इससे जुड़े गांवों की तस्वीर बदलने को पूरा प्रयास किया। लोगों में यह शिकायत जरूर है कि विधायक ने अपने ही वोट बैंक वाले क्षेत्र में निधि का उपयोग किया और जन समस्याओं को लेकर जनता की मुश्किलों से दूरी बनाए रहे।

    शहर के रास्तों को चौड़ीकरण के साथ पार्कों के सुंदरीकरण में अपनी निधि का भरपूर उपयोग किया। इसके अलावा सदर विधायक ने जर्जर हो चुकी गलियों का निर्माण, कई स्थानों पर हाईमास्क लाइटें लगवाईं।

    विकास कार्य, जनसंपर्क, कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के आधार पर मतदाता अपना आंकलन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं व चुनाव के समय किए गये वादों की वास्तविक तस्वीर।

    कुल विधान सभा क्षेत्र में करीब 13.49 करोड़ रुपये से कार्यों को करवाया है। करीब 150 से अधिक सीसीरोड आदि पर करीब 4.20 करोड़ रुपये खर्च किये। हाईमास्क लाइटें, स्कूलों में टायलीकरण, दीवार आदि निर्माण, शौचालय आदि के कार्यो पर 2.31 करोड़ रुपये खर्च किए। खेल मैदान, मिनी स्टेडियम व बच्चों को खेल सामग्री आदि में 1.96 करोड़ रुपये खर्च किया।

    स्वच्छता, पेयजल पर 1.37 करोड़ रुपये चार वर्षों में खर्च किये हैं। वहीं 2.15 करोड़ रुपये सदर क्षेत्र के गंभीर रूप से बीमार लोगों इलाज पर खर्च किए। वर्षाें से जाम की समस्या से जूझ रहे शहर के बाबूलाल चौराहे की तस्वीर बदल दी। 25 लाख रुपये की विधायक निधि से इसका चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य करवाया। यह चौराहा विकसित हुआ तो शहर लखनऊ के चौराहों को फेल कर दिया। इसमें लगा ट्रैफिक सिस्टम बेहद कारगार साबित हो रहा है।

    कालू कुआं चौराहे से सटे हुए परिषदीय विद्यालय जर्जर हो चुका था, साथ ही इस चौराहे के चौड़ी करण में यह ढहा दिया गया था। सदर विधायक ने संजीदगी के साथ परिषदीय विद्यालय के लिए अपनी निधि से 18.980 लाख रुपये की धनराशि जारी करते हुए प्राथमिक विद्यालय कालू कुआं का भवन निर्माण कार्य करवाया।

    खबरें और भी

    सरस्वाह, पिपरी, दुर्गापुर में 20-20 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति कर बारात घर का निर्माण करवाया। निधि से महुआ बलखेडा मार्ग का चौडीकरण का कार्य 24.82 लाख रुपये की लागत से कार्य हुआ। इस मार्ग में वर्षा काल में बहुत समस्या होती थी। लोनिवि प्रांतीय खंड ने निर्माण कार्य करवाया। अब 15 गांवों के लोग सुखद यात्रा करते हैं।

    हर वादे को पूरा करने प्रयास, निधि से दूर की समस्याएं

    सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर वादे को पूरा करने का प्रयास किया है, ज्यादातर पूरे किए हैं जो भी रह गये वह जल्द ही पूरे होंगे। जनता की हर समस्या को अपनी समस्या समझी। विधायक निधि से मिली 20 करोड़ की धनराशि से शहर की तस्वीर बदलने में सार्थक प्रयास किए।

    बाबूलाल चौराहे का सुंदरीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइटें, सीसीरोड, स्कूलों के लिए फर्नीचर, कचहरी में निर्माण कार्य, जल संरक्षण की दिशा आदि में सार्थक प्रयास किए हैं। शहर की तस्वीर बदलने के साथ वह निधि से जनता की समस्याओं को भी दूर किया है। गंभीर बीमारियों के लिए दिल खोलकर खर्च किया। उन्होंने कभी भी किसी को निराश नहीं किया। जनता जनार्दन होती है। वह हमेशा उनके लिए खड़ें हैं। चुनाव के समय किए गए वादें भी पूरे हो रहे हैं।

    जनता के लिए नहीं किया कोई बड़ा कार्य

    विधानसभा चुनाव में रनर रहीं सपा प्रत्याशी मंजुला विवेक सिंह ने कहा जीतने के बाद नौ वर्षों में कौन सा बड़ा कार्य किया है जो जनता को बता सकें। निधि का पैसा समस्या देखकर नहीं अपने निजी हितों को देखकर खर्च किया गया है तभी तो निधि का विकास नहीं दिख नहीं रहा।

    जहां तक रही बात विकास की तो इसके लिए चौराहे का सुंदरीकरण व कुछ सीसीरोड आदि का निर्माण जरूर करवाया है। यहां की सीवर लाइन समस्या वैसी ही पड़ी है। कम से कम पानी की समस्या से तो निजात दिला देते। गर्मी के दिनों में आज भी टैंकरों से आपूर्ति की जाती है।

    जल संस्थान की जर्जर पाइप लाइनों से गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। जब सदर विधायक नौ साल बाद लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में अस्मर्थ दिख रहे हैं तो फिर आगे जनता सब समझती है।

    शहर में आरसीसी सड़क के साथ पार्क का सुंदरीकरण का काम कराया गया है। चौराहें सुंदर हुए, आवागमन की दिशा में अच्छा प्रयास चल रहा है। अभी शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार के साथ भूरागढ़ में संचालित उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत है। -गोविंद, जेल रोड।

    बुनियादी शिक्षा तो ठीक है पर उच्च शिक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था नहीं है, इस ओर विधायक को प्रयास करना चाहिए, वैसे सड़क, बिजली, पानी पर काफी काम हुए हैं। लेकिन अभी बहुत से वादें हैं जो समय से पूरे नहीं हुए हैं। -तीरथ सिंह, कालू कुआं।

    शहर में आरसीसी सड़क के साथ पार्क का सुंदरीकरण का काम कराया गया है, स्कूलों में फर्नीचर समेत नए भवन निर्माण आदि पर काम किया है। बेशक विकास हुआ पर जो जनता की उम्मीदें रहीं उनमें सदर विधायक अभी खरे उतरते नहीं दिख रहे हैं। प्रयास बेहतर रहा। -गोलू सोनी, निम्नी पार।

    विकास करने का मतलब यह नहीं किया सुंदरीकरण किया जाए, बल्कि हर दिशा में ध्यान देना चाहिए। शहर की पेयजल व्यवस्था समेत शिक्षा व मेडिकल स्टाफ बढ़ाने की ओर ध्यान देना चाहिए। मेडिकल कालेज तो है पर सुविधाओं का अभाव है, यह रेफर सेंटर साबित हो रहा है। -सुनीता गोस्वामी, डीएम कॉलोनी।

    यह भी पढ़ें- कन्नौज सदर विधानसभा में शिक्षा-स्वास्थ्य पर काम, सड़कों पर लड़खड़ाया विकास, MLA असीम अरुण का रिपोर्ट कार्ड