Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM Yogi Visit: 8-9 जुलाई को बांदा-चित्रकूट दौरे पर आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, प्रशासन अलर्ट

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:46 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 या 9 जुलाई को बांदा-चित्रकूट दौरे की संभावना है, जिसके लिए प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी के पं. जेएन कालेज में जनसभा के लिए 15 से 20 हजार की भीड़ जुटाने में जुटी भाजपा

    2. सीएम के संभावित दौरे से पहले शहर के बाईपास सहित कई सड़कों को चमकाने में जुटा प्रशास

    जागरण संवाददाता, बांदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ या नौ जुलाई को बांदा-चित्रकूट दौरे की प्रबल संभावना को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महापुरुषों की प्रतिमाओं का लोकार्पण, मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा और पंडित जेएन कालेज में विशाल जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

    भाजपा ने जनसभा में 15 से 20 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है, जबकि जिला प्रशासन सड़क, सर्किट हाउस और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

    मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से बांदा कृषि विश्वविद्यालय से नरैनी चौराहे तक बाईपास रोड की पैचिंग, डिवाइडरों की पुताई और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराई जा रही है। सर्किट हाउस परिसर की सड़कों की मरम्मत के साथ भवन की रंगाई-पुताई भी पूरी करा दी गई है।

    बांदा के भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री के पांच से सात जुलाई के बीच आने की संभावना थी, लेकिन अब आठ और नौ जुलाई को कार्यक्रम बनने की संभावना है। मुख्यमंत्री एक ही दिन में चित्रकूट और बांदा का दौरा कर सकते हैं, अथवा आठ जुलाई को चित्रकूट और नौ जुलाई को बांदा आ सकते हैं।

    संभावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कालूकुआं चौराहे पर स्थापित अवंतीबाई लोधी, आरटीओ कार्यालय के पास स्थापित महाराजा खेत सिंह की प्रतिमाओं का लोकार्पण भी कर सकते हैं। इसके बाद पंडित जेएन कालेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने और सर्किट हाउस में मंडलीय विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक लेने की भी संभावना है।

    मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर भाजपा संगठन ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत ने बताया कि छह जुलाई को जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का स्थान अभी तय नहीं हुआ है, हालांकि रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में इसके आयोजन की संभावना है।

    खबरें और भी

    सम्मेलन में सभी मंडलों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जाएंगे। पार्टी ने जनसभा में 15 से 20 हजार लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा है। वहीं चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त अजीत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे का अभी कोई अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल केवल संभावित दौरे की सूचना है। अधिकृत कार्यक्रम मिलने के बाद उसी के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।