बर्खास्त IPS मणिलाल पाटीदार ने लगाई हाजिरी, भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई टली; अगली तारीख 2 जुलाई
बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार के भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण टल गई है। अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी, जिसमें पा ...और पढ़ें

महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार।
HighLights
बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई टली।
विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने से अगली तारीख 2 जुलाई।
पाटीदार समेत अन्य आरोपी अदालत में हुए हाजिर।
जागरण संवाददाता, बांदा। महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार मामले में मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय की विशेष अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश के अवकाश में होने के कारण अगली तारीख दो जुलाई निर्धारित की गई है।
हालांकि तीन बार से माफी हाजिरी लगा रहे मुख्य आरोपित आईपीएस मणिलाल पाटीदार सहित सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त शुक्ला पहुंचे थे और अधिवक्ता के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाई है। इस मामले में पांच आरोपी हैं, पर पूर्व थानाध्यक्ष व सिपाही अरुण यादव नहीं पहुंच सके।
अब दो जुलाई को होगी उक्त प्रकरण की सुनवाई
मणिलाल पाटीदार पर क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से प्रतिमाह छह लाख रुपये रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल किया था, जिसके बाद आठ सितंबर 2020 को उन्हें गोली लगी और 13 सितंबर 2020 को उनकी मौत हो गई।
इंद्रकांत के भाई की शिकायत पर पाटीदार व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसके बाद 22 जुलाई 2021 को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया और मामले की सुनवाई लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में चल रही थी। इस मामले की सुनवाई अब मंडल मुख्यालय बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में हो रही है।
खबरें और भी
आरोपित बर्खास्त आईपीएस एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव व मामले में सहयोगी रहे सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी व अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त शुक्ला को अदालत में हाजिर होना था।
अधिवक्ता एके सिंह सेंगर के साथ दोपहर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पहुंचे
बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार अपने अधिवक्ता एके सिंह सेंगर के साथ दोपहर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पहुंचे। कुछ देर बाद अन्य आरोपितों में सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त शुक्ला भी न्यायालय में हाजिर हुए। विशेष न्यायाधीश चंद्रपाल द्वितीय के अवकाश में होने के कारण आरोपितों की जिरह नहीं हो पाई। मणिलाल पाटीदार करीब तीन बार हाजिरी माफी लगाने के बाद न्यायालय में पहुंचे।
यह भी पढ़ें- बाबा विश्वनाथ के दरबार में चढ़ावे की गिनती: नकदी के साथ मिले सोने-चांदी के आभूषण
यह भी पढ़ें- यूपी B. Ed प्रवेश परीक्षा: सेल्फ व स्मार्ट स्टडी से बनीं टॉपर, वंदना सिंह ने बताई सफलता की कहानी
जज के अवकाश में होने के कारण सुनवाई की तिथि बढ़ा दी गई
अपर शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार तिवारी ने बताया पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव की तरफ से माफी हाजिरी लगाई गई। जज के अवकाश में होने के कारण सुनवाई की तिथि बढ़ा दी गई है। अब दो जुलाई को अगली सुनवाई होगी। इस मामले में कुल 53 गवाह हैं। सभी के बयान दर्ज किए जाने हैं।