Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: जहरीला जीव देखकर सहम गया पूरा परिवार, जहन में बैठा ऐसा खौफ, खुद ही फूंक डाला अपना घर

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 02:36 AM (IST)

    UP News - उत्तर प्रदेश के एक जिले में अजीबोगरीब घटना घटी। घर में जहरीला जीव देखकर परिवार सहम गया और उसे भगाने के लिए कंडे आदि को जलाकर धुआं किया। जलाए ...और पढ़ें

    जहरीला जीव देखकर सहम गया पूरा परिवार, जहन में बैठा ऐसा खौफ, खुद ही फूंक डाला अपना घर। फोटो- प्रतीकात्मक।
    जहरीला जीव देखकर सहम गया पूरा परिवार, जहन में बैठा ऐसा खौफ, खुद ही फूंक डाला अपना घर। फोटो- प्रतीकात्मक।

    जागरण संवाददाता, बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में घर में जहरीला जीव देखकर परिवार सहम गया और उसे भगाने के लिए कंडे आदि को जलाकर धुआं किया। जलाए गए कंडे से घर में ही आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। 

    दमकल से पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने प्रयास किया, पर नाकामयाब रहे। बाद में दमकल दस्ते ने जब तक आग को काबू किया, तब तक घर में सब कुछ राख हो चुका था।

    यह है पूरा मामला

    बांदा के गिरवां के पैगम्बरपुर निवासी राजकुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घर पर पत्नी, दो बेटियां और तीन पुत्र रहते हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर में कोबरा सांप निकल आया। सहमे परिवार ने उसे भगाने के लिए धुआं करने का इंतजाम किया। 

    कंडे और अन्य चीजों को जलाकर धुआं करके बाहर खड़े हो गए। इसी बीच घर में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाई। हालांकि, तब तक घर में रखी नकदी, अनाज समेत करीब दो लाख की संपत्ति राख हो गई।

    यह भी पढ़ें: UP Highway : हाइवे बनाने से पहले बताया- मुआवजा मिलेगा, किसानों ने दे दी अपनी जमीन- अब हो गई यह फजीहत; नहीं मिलेगा मुआवजा!

    यह भी पढ़ें: UP IAS PROMOTION: नए साल पर यूपी के इन अफसरों को मिलेगा तोहफा, कोई बनेगा प्रमुख सचिव तो कोई सचिव- देखें लिस्ट  

    खबरें और भी