Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर के प्राचीन मां भीखर देवी मंदिर से मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:23 PM (IST)

    हमीरपुर के जसपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन मां भीखर देवी मंदिर से शनिवार रात मूर्ति चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो संद ...और पढ़ें

    चोरी होने के पहले मंदिर में स्थापित मां भीखर देवी मूर्ति की फाइल फोटो। ग्रामीण

    चोरी होने के पहले मंदिर में स्थापित मां भीखर देवी मूर्ति की फाइल फोटो। ग्रामीण

    HighLights

    1. प्राचीन मां भीखर देवी मंदिर से मूर्ति चोरी हुई।

    2. ग्रामीणों ने अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने का दावा किया।

    3. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, पैलानी (बांदा)। हमीरपुर जनपद के बार्डर के जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के जंगल में स्थापित प्राचीन मंदिर से मां भीखर देवी की शनिवार रात मूर्ति चोरों ने पार कर दी। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पुजारी गए तो मंदिर के गर्भगृह में प्रतिमा नहीं मिली।

    घटना को लेकर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं में घोर नाराजगी है। चोरों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गईं। जिसमें पुलिस ने गांव के दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है।

    रामपुर गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घने जंगल के बीच मां भीखर देवी मंदिर स्थापित है। जहां की पुजारी नरेंद्र पांडेय नियमित पूजा व देखरेख करते हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे तक पुजारी मंदिर में रहे। तब तक मूर्ति वहां स्थापित थी। लेकिन इसके बाद वर्षा के चलते पुजारी मंदिर से गांव चले गए थे।

    रात में किसी ने मंदिर में स्थापित देवी मूर्ति चोरी कर ली। घटना को लेकर रविवार मंदिर के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मूर्ति चोरी करने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। मंदिर सेवा ट्रस्ट के संरक्षक भजन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।

    सीओ सदर सौरभ सिंह व जसपुरा थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने घटनास्थल देखकर ग्रामीणों से चोरी के बारे में पूछताछ की। इसमें संरक्षक ने बताया कि शनिवार रात चोर मंदिर के गर्भगृह में घुसकर अष्टधातु की प्रतिमा उठा ले गए।

    खबरें और भी

    रविवार सुबह करीब चार बजे पुजारी नरेंद्र पांडेय नियमित पूजा के लिए पहुंचे तो प्रतिमा गायब मिली। उसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है।

    उनका कहना है कि कुछ समय पहले भी प्रतिमा चोरी करने का प्रयास किया गया था, लेकिन तब चोर सफल नहीं हो सके थे।इसके बावजूद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई।

    सीओ ने बताया कि ट्रस्ट के संरक्षक की तहरीर पर थाना जसपुरा में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मंदिर की दान पेटिका व पीतल के घंटे चोर नहीं ले गए हैं।

    प्रथम दृष्टया जांच में पीतल व तांबे की प्रतिमा चोरी होना सामने आया है। यदि मूर्ति अष्टघातु की होती तो उसकी कीमत करोड़ों रुपये होती। पुलिस की गठित दो टीमें चोरों को पकड़ने के लिए सुरागरसी कर रही हैं। पूछताछ की जा रही है। शीघ्र घटना का राजफाश किया जाएगा।