विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mafia Mukhtar Ansari: इस वजह से मुख्तार अंसारी की तबीयत हुई थी खराब, दो डाक्टरों के पैनल ने की जांच, यह बात निकली झूठी

Published: Thu, 28 Mar 2024 10:17 AM (IST)

Mafia Mukhtar Ansari माफिया मुख्तार को जेल के अंदर हालत बिगड़ने पर कड़ी निगरानी में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में ...और पढ़ें

Mafia Mukhtar Ansari माफिया मुख्तार को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।
Mafia Mukhtar Ansari माफिया मुख्तार को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।

HighLights

  1. जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में एक दिन पहले भर्ती हुआ था माफिया
  2. बीपी व शुगर समेत की गईं अन्य जांचें, पेट को आला लगाकर देखा

जागरण संवाददाता, बांदा। Mafia Mukhtar Ansari माफिया मुख्तार अंसारी जहां पेशी के दौरान न्यायालयों में कारागार के अंदर खाने में जहर देने का आरोप लगा रहा है वहीं उसे मंगलवार को हालत बिगड़ने पर साढ़े 14 घंटे तक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को जेल प्रशासन ने उसका दो डाक्टरों के पैनल से फालोअप परीक्षण कराया। जिसमें जांचें भी की गई हैं।

माफिया मुख्तार को जेल के अंदर हालत बिगड़ने पर कड़ी निगरानी में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उनके भाई एवं पूर्व सांसद आफजल अंसारी ने जेल में सातवीं बार मारने का प्रयास करने तक का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें- इन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाएंगे BSP प्रत्याशी, यहां वोटबैंक में लगेगी सेंध

हालांकि चिकित्सकों की जांच में पेट कई दिनों से साफ न होने व कब्जियत की शिकायत मिली थी। जिसका उपचार करने के बाद उसे मंगलवार शाम दोबारा मंडल कारागार ले जाया गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को भी जिला अस्पताल के दो डाक्टर सर्जन व फिजिशियन को माफिया का चेकअप करने के लिए जेल बुलाया गया। जहां चिकित्सकों ने पेट में आला लगाकर परीक्षण किया।

बीपी व शुगर आदि की जांचें की हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि उपचार के बाद चिकित्सकों ने मुख्तार की तबीयत में सुधार होना बताया है। मेडिकल कालेज से बताई गई दवाएं चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें- यूपी में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी और पूर्वी जिलों में बारिश के आसार

निगरानी की गई कड़ी, हर जगह पैनी नजर

माफिया मुख्तार को लेकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। निगरानी ड्यूटी में किसी तरह की कमी न आए कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जेल में 75 सीसीटीवी कैमरों के साथ छह बाडी वार्न कैमरे हर समय संचालित हो रहे हैं। डेढ़ सेक्शन पीएसी व 76 जेल कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। सिविल पुलिस भी बाहर से निगरानी रख रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।