यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी और पूर्वी जिलों में बारिश के आसार
UP Weather Today पश्चिमी जिलों के तराई क्षेत्रों सहारनपुर बिजनौर रामपुर बरेली के अलावा मुरादाबाद में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। इसका असर मेरठ और ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धीरे-धीरे धूप की तल्खी बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान रिकार्ड 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
गुरुवार से शनिवार तक पश्चिमी जिलों के तराई क्षेत्रों और पूर्वी यूपी के दक्षिण इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं बन रही है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो दर्जन जिलों में हल्की बरसात और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार रे हवा चलेगी। इससे गर्मी के तेवर नरम पड़ेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन-चार डिग्री सेल्सियस गिरावट देखी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस की नई लिस्ट में प्रियंका-राहुल का नाम नहीं, बैठक में बात तो हुई… पर बनी नहीं
पश्चिमी जिलों के तराई क्षेत्रों सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली के अलावा मुरादाबाद में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। इसका असर मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी दिखेगा। अन्य जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।
उन्होंने कहा कि रविवार तक मौसम इसी तरह का बना रह सकता है। झांसी समेत मध्यप्रदेश से सटे आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें- एंबुलेंस में लड्डू गोपाल, डॉक्टर ने लगाया आला तब थमे श्रद्धालु के आंसू; चोट लग गई कहकर रोता रहा रिंकू
अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ समेत आसपास के जिलों में बरसात की उम्मीद नहीं है। पश्चिम और पूर्वी जिलों में मौसम बदलने का असर राजधानी के तापमान पर पड़ेगा। अगले तीन-चार दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
हालांकि, अप्रैल पहले सप्ताह से तेज धूप के कारण अधिकतम और न्यूनतम पारा में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जोकि सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा यानी 18..3 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के समय घरों में पंखे चलने शुरू हो गए हैं।