विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने महिला से दो बार की शादी, 16 वर्षों तक रहा साथ- एक बच्चा भी; अब पहले से शादीशुदा बता छोड़ा

Published: Tue, 07 May 2024 02:28 PM (IST)

महिला ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी जितेंद्र सिंह से ...और पढ़ें

युवक ने महिला से दो बार की शादी, अब पहले से शादीशुदा बता छोड़ा
युवक ने महिला से दो बार की शादी, अब पहले से शादीशुदा बता छोड़ा

जागरण संवाददाता, बांदा। मटौंध के एक गांव की महिला ने एक युवक पर मंदिर में शादी करने के बाद 16 वर्षों तक साथ रहने और बच्चे को जन्म देने के बाद उसे विवाहित बता छोड़कर जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी जितेंद्र सिंह से उसकी जान पहचान थी। उसने 24 दिसंबर 2008 को टीकमगढ़ जिले के ओरछा मंदिर में उसके साथ विवाह किया। वहीं पर कोर्ट मैरिज भी हुई थी।

23 मई 2009 को जितेंद्र ने उसका नाम बदलकर फतेहपुर में आर्य समाज पद्धति से दोबारा शादी की। 11 नवंबर 2011 को उसे एक बेटा हुआ। अब 16 वर्ष बीतने के बाद पति ने उसे यह कह कर ठुकरा दिया कि वह पहले से शादीशुदा है। महिला ने कहा वह अपना जीवन साथी मान चुकी पति के छोड़ देने से मानसिक रूप से परेशान है।

जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे के पिता के नाम जितेंद्र सिंह

बेसहारा होकर जीवन यापन में करना मुश्किल हो रहा है। बताया कि बांदा नगर पालिका परिषद से 12 दिसंबर 2011 को जारी जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे के पिता के नाम में जितेंद्र सिंह दर्ज है। थानाध्यक्ष राममोहन राय के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।