Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा में स्कूल जा रहे छात्र को डंपर ने कुचला, 30 फीट तक घसीटता ले गया… टांडा हाईवे पर जाम

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 03:30 PM (IST)

    बांदा में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर ने परीक्षा देकर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र हिमांशु को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। डंपर उसे 30 फी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, बांदा। टांडा- बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली के महोखर दृष्टि बाधित विद्यालय के पास शनिवार दोपहर स्कूल से परीक्षा देकर साइकिल पर घर जा रहे 16 वर्षीय छात्र हिंमाशु पुत्र अवधेश की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक के ब्रेक न लगाने से छात्र 30 फिट तक घिसटता चला गया।

    महोखर गांव के स्वजन व ग्रामीणों ने आक्रोश में हाईवे पर जाम लगाकर दुर्घटना करने वाले वाहन के शीशे तोड़ दिए। जबकि दुर्घटना करने वाला चालक घायल हो गया। हादसे में छात्र का भाई पुष्पेंद्र मामूली रूप से घायल हुआ। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।