Updated: Tue, 23 Apr 2024 11:17 AM (IST)
बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर सपा प्रत्याशी बदले जाने की अफवाह पर खुद प्रत्याशी ने पूर्ण विराम लगाया। पार्टी सुप्रीमो का विश्वास खुद पर होने का भरोसा द ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, बांदा। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर सपा प्रत्याशी बदले जाने की अफवाह पर खुद प्रत्याशी ने पूर्ण विराम लगाया। पार्टी सुप्रीमो का विश्वास खुद पर होने का भरोसा दे, उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूती के साथ काम करने की अपील की।
लोकसभा चुनाव के लिए बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट के लिए सभी प्रमुख दलों से प्रत्याशियों के चेहरे सामने आ चुके है। भाजपा ने निवर्तमान सांसद आरके सिंह पटेल पर दोबारा भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। वहीं बसपा ने ब्राह्मण चेहरे पर अपना दांव लगाते हुए मयंक द्विवेदी को चुनावी मैदान में उतारा है।
जबकि आइएनडीआइए गठबंधन ने इस सीट के लिए शिवशंकर सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच सपा उम्मीदवार बदलने जाने की अफवाह फैल रही थी।
सपा प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के पूर्व सांसद, सपा के पूर्व सांसद व पूर्व प्रत्याशियों के नाम बार-बार सामने आ रहे थे। इससे सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी असमंजस में थे। इस बीच सपा प्रत्याशी ने सामने आकर चल रही अफवाहों को विराम लगाते हुए इसे विरोधी दलों की चाल बताया।
कहा कि प्रदेश में इंडी गठबंधन की मजबूती से विरोधी दलों में हलचल मची हुई है। ऐसे में वह प्रत्याशी बदलने की अफवाह उड़ाकर कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा जताया है और वह इस पर खरे उतरेंगे।