Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेवायोजन विभाग: सरकारी और निजी नौकरियों के लिए अब अलग-अलग पोर्टल, आसान होगी आवेदन प्रक्रिया

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:28 PM (IST)

    युवा बेरोजगारों को एकीकृत पोर्टल की परेशानी से राहत मिलेगी, क्योंकि अब सरकारी और निजी नौकरियों के लिए अलग-अलग पोर्टल होंगे। यह नई व्यवस्था युवाओं को अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एकीकृत पोर्टल की परेशानी से युवाओं को मिलेगी मुक्ति।

    2. सरकारी व निजी नौकरियों के लिए अलग-अलग पोर्टल।

    3. बांदा मंडल में 95,576 बेरोजगार पंजीकृत हैं।

    जागरण संवाददाता, बांदा। एकीकृत पोर्टल से होने वाली परेशानी से युवा बेरोजगारों को अब राहत मिल जाएगी। सेवायोजन विभाग सरकारी, आउटसोर्स और निजी क्षेत्र की नौकरियों को अलग-अलग प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।

    नई व्यवस्था के लागू होने के बाद युवाओं को अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, जिससे सही नौकरी तक पहुंचना पहले से अधिक आसान होगा।

    इस समय मंडलीय सेवायोजन कार्यालय में मंडल के चारों जिलों में 95,576 बेरोजगार पंजीकृत हैं। जिसमें बांदा में 29040, चित्रकूट में 22780, हमीरपुर में 21172 व महोबा में 22884 बेरोजगार शामिल हैं।

    विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर सरकारी विभागों और आउटसोर्स में एजेंसियों के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

    वहीं, निजी कंपनियों, उद्योगों और अन्य निजी संस्थानों में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को रोजगार के संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अलग से पंजीकरण कराना होगा।

    वर्तमान में एक ही पोर्टल से कई तरह की रिक्तियां होने के कारण कई बार अभ्यर्थियों को अपनी पसंद की नौकरी खोजने में परेशानी होती है। अब सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियां अलग-अलग दिखाई देंगी।

    इससे आवेदन प्रक्रिया आसान होगी और युवाओं का है समय भी बचेगा। जिले में वर्तमान में 65 हजार पंजीकृत बेरोजगार हैं। ऐसे में नई व्यवस्था सैकड़ों युवाओं के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

    सेवायोजन पोर्टल पुराना है और रोजगार संगम नया है। रोजगार संगम पर निजी कंपनियों में नौकरी के इच्छुक आवेदन व पंजीकरण कर सकते हैं और सेवायोजन पर सरकारी विभागों में आउटसोर्स की नौकरी के लिए पंजीकरण व आवेदन कर सकते हैं।

    -वकील अहमद अंसारी, सहायक निदेशक (सेवायोजन), चित्रकूट धाम मंडल, बांदा

    पंजीकृत बेरोजगारोंं की स्थिति एक नजर में

    जिला पंजीकृत बेरोजगार
    बांदा 29040
    चित्रकूट 22780
    हमीरपुर 21172
    महोबा 22884
    कुल 95576