Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bulldozer Action: अतिक्रमण के नाम पर ढहाई गई 50 साल पुरानी कोठरी, महिला बोली- चुनावी रंजिश... ADM तक पहुंची बात

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 07:00 PM (IST)

    नगर पंचायत रामनगर में अतिक्रमण के नाम पर वृद्धा मीनाक्षी देवी की करीब 50 साल पुरानी कच्ची कोठरी व टिनशेड नगर पंचायत कर्मियों ने ढहा दिया। यह कोठरी राम ...और पढ़ें

    रामनगर में अतिक्रमण के नाम पर ढहाई गई मीनाक्षी देवी की पुरानी कोठरी : जागरण
    रामनगर में अतिक्रमण के नाम पर ढहाई गई मीनाक्षी देवी की पुरानी कोठरी : जागरण

    संवादसूत्र, बाराबंकी। नगर पंचायत रामनगर में अतिक्रमण के नाम पर वृद्धा मीनाक्षी देवी की करीब 50 साल पुरानी कच्ची कोठरी व टिनशेड नगर पंचायत कर्मियों ने ढहा दिया। यह कोठरी रामनगर-बदोसराय मोड़ से नगर पंचायत कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे थी।

    मीनाक्षी व उनके परिवारजन इसे अतिक्रमण के बजाय चुनावी रंजिश के चलते की गई कार्रवाई बता रहे हैं। मीनाक्षी ने एडीएम से भी शिकायत की है। मीनाक्षी का कहना है कि उनकी पुरानी कोठरी निजी जमीन में बनी थी। कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। इस बार नगर पंचायत चुनाव की रंजिश के कारण कोठरी ढहाई गई है।

    क्या बोले नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी? 

    हालांकि, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी एके खरवार का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल हुई थी। इसी क्रम में अतिक्रमण हटाने के दौरान कोठरी भी गिराई गई है। इसके अलावा भी कई लोगों का अतिक्रमण हटाया गया है।

    अतिक्रमण के नाम पर मीनाक्षी देवी की पुरानी कोठरी गिराए जाने के मामले की जानकारी हुई है। ईओ रामनगर से पूरे प्रकरण की आख्या मांगी गई है। गलत तरीके से कोठरी गिराई गई है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।-  अरुण कुमार सिंह, एडीएम बाराबंकी

    खबरें और भी