यूपी के अकबरपुर गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे लोग, CM Yogi से मुलाकात कर नया नाम भी बता दिया
अकबरपुर के आदिशक्ति श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। ...और पढ़ें

HighLights
अकबरपुर का नाम नारायण धाम करने की मुख्यमंत्री से मांग।
आदिशक्ति ट्रस्ट अध्यक्ष ने सीएम योगी से की मुलाकात।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को धार्मिक केंद्र बनाने का अनुरोध।
संवादसूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अकबरपुर के आदिशक्ति श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मुलाकात की। सीएम से मिलकर 95 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले गांव अकबरपुर का नाम बदलकर नारायण धाम रखने की मांग की।
साथ ही मंदिर को धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया। अकबरपुर गांव में आदिशक्ति श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट ने भव्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की स्थापना कराई है। यह मंदिर आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। ट्रस्ट अध्यक्ष डा. रमेश सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात बताया कि गांव का वातावरण धार्मिक और राष्ट्रीय संस्कृत सभ्यता से ओतप्रोत है।