बाराबंकी में दहेज के लिए हैवानियत, कार नहीं मिली तो विवाहिता को पीटा; पति समेत 7 पर मुकदमा
बाराबंकी में दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को मारपीट कर कमरे में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता से मारपीट।
बाराबंकी में पति समेत सात ससुरालजनों पर मुकदमा।
पीड़िता को कमरे में बंधक बनाकर किया घायल।
संवादसूत्र, जागरण बाराबंकी। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट और कमरे में बंधक बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। रामनगर के सदफ खातून की शादी 16 अप्रैल 2026 को बहराइच के जरवल रोड, नौशहरा निवासी अब्दुर्रहमान उर्फ सद्दाम से हुई थी।
आरोप है कि विवाह में मायके पक्ष ने 1.50 लाख रुपये नकद, जेवर, बाइक समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान दिया था। इसके बाद भी ससुरालजन कार की मांग कर ताने देते और मारपीट करते रहे।
28 जून को मायके पक्ष ने विवाहिता को कमरे में बंद पाया और घायल हालत में सीएचसी रामनगर में इलाज कराया। 29 जून को फिर मायके में आकर मारपीट और कार की मांग की गई।
मामले में पुलिस ने 15 अगस्त को पति अब्दुर्रहमान उर्फ सद्दाम, सास शकीला, देवर सूफी, शहजादे, ननद सुरैया, ननदोई मुश्ताक और ननद सास नाजिया हमीद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में दबंगों को दुस्साहस, बंजर भूमि पर कब्जे से रोका तो ट्रैक्टर चढ़ाकर वृद्ध की दिनदहाड़े हत्या
