Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में 2.20 करोड़ की हेरोइन के साथ बाराबंकी के दो तस्कर दबोचे, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:48 PM (IST)

    लखनऊ के गोसाईगंज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बाराबंकी के दो तस्करों को 1.065 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. लखनऊ में दो बाराबंकी तस्कर 2.20 करोड़ की हेरोइन संग गिरफ्तार।

    2. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गोसाईगंज में की कार्रवाई।

    3. तस्कर हैदरगढ़ के व्यक्ति से लेकर बेचते थे हेरोइन।

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी टीम ने दो सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों को लखनऊ गोसाईगंज में गिरफ्तार किया है।

    इनके पास से टीम ने 1.065 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करों के पास से स्कार्पियो, नकदी और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। आरोपित हैदरगढ़ के एक तस्कर से लेकर करते थे सप्लाई।

    एंटी नारकोटिक्स टास्क फाेर्स ने 27 जुलाई को लखनऊ कमिश्नरेट के गोसाईगंज में स्थित पूर्वांचल ढाबे के पास से स्कार्पियों सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एएनटीएफ टीम के साथ गोसाईगंज पुलिस की शामिल थी।

    गिरफ्तार आरोपित हैदरगढ़ के अंसारी गांव निवासी राज पांडेय और गुप्तनाथ मिश्रा शामिल हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दोनों रुपये मिलाकर हैदरगढ़ निवासी एक व्यक्ति से सस्ते दाम पर बड़ी मात्रा में हेरोइन खरीदते हैं। इसके बाद ग्राहक तलाश कर महंगे दाम में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं।

    आरोपितों सोमवार को भी हैदरगढ़ के उसी व्यक्ति से हेरोइन लाकर ग्राहकों की तलाश कर रहे थे, तभी उनको पकड़ लिया गया। एएनटीएफ को इस नेटवर्क से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस अब हेरोइन सप्लाई करने वाले व्यक्ति समेत पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

    एएनटीएफ ने गोसाईगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। एएनटीएफ की टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह समेत सात हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल रहे। जबकि गोसाईगंज थाना के उपनिरीक्षक भुवाल सिंह और बादल सरोहा शामिल रहे।

    खबरें और भी

    लेखन में रक्षा, रील मेकिंग में रवि ने मारी बाजी

    बाराबंकी: मुंशी रघुनंदन सरदार पटेल महिला पीजी कालेज में नशा मुक्ति युवा फार विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अन्ना सुधन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी समाज और देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। हमारा देश तभी 'विकसित भारत' बन सकता है, जब हमारी युवा ऊर्जा सही दिशा में लगे और पूरी तरह से नशामुक्त हो।

    कार्यक्रम स्लोगन, लेखन, नुक्कड़़ नाटक, भाषण व अन्य प्रतियोगिताओ के विजेताओं को सम्मानित किया गया। लेखन रक्षा बानो ने बाजी मारी। म्यूजिक व रैप: देवेन्द्र कुमार, रील मेकिंग में रवि गोस्वामी, नुक्कड़ नाटक, रोली जायसवाल प्रथम रहीं। प्राचार्या डा. उषा चौधरी नोडल अधिकारी प्रकाश वर्मा, सुरजीत, सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।