Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी: खेत में झटका मशीन लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:09 AM (IST)

    बाराबंकी के मोहद्दीपुर गांव में खेत में झटका मशीन लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों, अरविंद और शिवम, की मौके पर ही ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। खेत में झटका मशीन लगाने के दौरान सतरिख के मोहद्दीपुर गांव के दो युवकों की हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

    एक ही गांव के दो युवक अरविंद व शिवम खेत को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ झटका मशीन का तार बांध रहे थे, तभी दूसरी तरफ का तार उछलकर 11 हजार लाइन को छू गया।

    तार में करंट से दोनों झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारजन फतहाबाद स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    मोहद्दीपुर गांव निवासी अरविंद अपने एक बीघा पक्के खेत को बचाने के लिए झटका मशीन का तार बांधने गए थे। तारों को बांधने में उनकी मदद करने उनका दोस्त शिवम भी गया था। अरविंद तारों को बांधने के लिए खेत के किनारे लगे पेड़ पर चढ़ा था। नीचे से तार शिवम पकड़ा रहा था।

    दूसरे छोर जहां पर पहले से जो तार बंधा था वह वहां से खुलकर 11 हजार लाइन पर बांधने के दौरान छू गया। 11 हजार लाइन में तार छूते ही अरविंद व शिवम को करंट लग गया।

    दोनों तड़पने लगे। मौके पर मौजूूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारजन फतहाबाद स्थित सुमन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शहर काेतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    इकलौता पुत्र था अरविंद, शिवम की एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी

    मोहद्दीपुर निवासी राजेंद्र का पुत्र अरविंद इकलौता था। अरविंद के भी दो बच्चे 12 वर्षीय जान्हवी और 8 वर्षीय नमन है। अरविंद गांव के चौराहे पर किराने की दुकान संचालित कर घर का खर्च चलाता था।

    मिश्रीलाल के पुत्र शिवम की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। शिवम ने गांव के चौराहे पर कॉस्मेटिक व कॉपी-किताब की दुकान खोल रखी थी। दोनों युवकों की मौत से परिवारजन में कोहराम मचा है।

    आबादी के समीप खेतों से निकली हाईटेंशन लाइन

    गांव की आबादी के समीप हाईटेंशन लाइन खेतों से निकली है। लाइन के तार मानक से नीचे लटक रहे हैं। हाईटेंशन लाइन के तार लटकने से जोखिम बना रहता है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि नीचे लटक रहे तारों से बचाव की हिदायत बच्चों और युवाओं को अक्सर दी जाती है। बुधवार को अरविंद अपने खेत को बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए झटका मशीन लगाकर तार बांध रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि दो पोल के बीच 11 हजार लाइन का तार लटकने की वजह से दो युवक हादसे के शिकार हुए हैं।

    खबरें और भी

    बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा

    घटना के बाद भी बिजली विभाग से कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। अधीक्षण अभियंता भविष्य सक्सेना का कहना है कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय से जांच टीम आएगी इसी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा परिवारजन को दिलाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ और बाराबंकी सहित यूपी के चार जिलों में बिकेंगी 9 शत्रु संपत्तियां, तीन जुलाई को होगी ऑनलाइन नीलामी