विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत और दो घायल

Published: Thu, 20 Aug 2026 10:44 AM (IST)

बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या रोड पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जिसमें से ...और पढ़ें

HighLights

  1. लखनऊ-अयोध्या रोड पर बाइक सवार तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त।

  2. हादसे में एक युवक की मौत, दो जिला अस्पताल में भर्ती।

  3. अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे तीनों इलेक्ट्रिक मैकेनिक।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या रोड पर बुधवार की रात करीब 12 बजे बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक की मौत हो गई। दो जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं।

जिला चिकित्सालय में होनश आने पर एक युवक ने अपना नाम देवेंद्र मौर्य (20) पुत्र सुधीर मौर्य निवासी धनी राम पुरवा मजरे बड़ी देवकली जिला अयोध्या का निवासी बताया, कहा उनके ही गांव के अभय यादव (21) व लकी (19) के साथ एक ही बाइक से लखनऊ जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।

देवेंद्र ने बताया कि बाइक अभय यादव चला रहे थे, कब किसी अग्यात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। पता नहीं पुलिस ने सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया। हालांकि अभय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी गोरखपुर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, 27 से मिलेगी सुविधा

घटना की जानकारी पाकर लखनऊ में रहने वाले देवेन्द्र के भाई व रिश्तेदार जिला आ गए। घायल देवेंद्र ने यह भी बताया क्षकि वह तीनों इलेक्ट्रिक मैकेनिक का काम करते थे। लखनऊ घूमने के लिए जा रहे थे।