बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी गोरखपुर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, 27 से मिलेगी सुविधा
Indian Railways: गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव 27 अगस्त से बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे ...और पढ़ें

अमृत भारत एक्सप्रेस
HighLights
पूर्वोत्तर रेलवे प्रबंधन ने की तैयारी, दो मिनट का ठहराव
बुढ़वल में रात 1:40 और 2:40 बजे पहुंचेगी ट्रेन
संवाद सूत्र, बाराबंकी। पूर्वोत्तर रेलवे के छोटे स्टेशनों पर भी हाईस्पीड ट्रेनों का ठहराव शुरु कराया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक को मजबूती मिलने के बाद अब नया प्रयोग किया जा रहा है।
हाईस्पीड ट्रेनों के छोटे रेलवे स्टेशनों पर ठहराव का लाभ बाराबंकी समेत तराई के जिले के बड़ी संख्या के यात्रियों को मिलेगा। कभी पैसेंजर और मालवाहक ट्रेनों के परिचालन के लिए जाना जाने वाला पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर अब अत्याधुनिक ट्रेनें दौड़ने लगीं हैं।
गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव 27 अगस्त से बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर भी होगा। दोनों दिशाओं में ट्रेन यहां दो मिनट रुकेगी। यह सुविधा मिलने से लंबी दूरी के यात्रियों को अब लखनऊ तक ट्रेन पकड़ने के लिए भागना नहीं पड़ेगा ।
नई दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस रात 1:40 बजे बुढ़वल पहुंचेगी और 1:42 बजे रवाना होगी। इसी तरह गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन रात 2:40 बजे पहुंचेगी और 2:42 बजे रवाना होगी। बुढ़वल में ठहराव शुरू होने से बहराइच और सीतापुर के यात्रियों को सुगमता होगी।
