अब 10 जून को जारी होगी यूपी पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट, डाटा फीडिंग के कार्य में लगे कर्मचारी
बाराबंकी में पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 अप्रैल की बजाय 10 जून को होगा। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 3.5 लाख से अधिक नए मतदाता जोड़े गए, ...और पढ़ें

अब 10 जून को जारी होगी यूपी पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, बाराबंकी। पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 अप्रैल को नहीं, बल्कि 10 जून को किया जाएगा। तब जिले की और स्थिति साफ हो जाएगी। जिले की 1155 ग्राम पंचायतों के 3854 मतदान स्थलों पर पहले 22 लाख 57 हजार 630 मतदाता पंजीकृत थे।
पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान तीन 50 हजार 483 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि दो लाख 66 हजार 836 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। हटाए गए नामों में डुप्लीकेट, फर्जी, मृतक और अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके मतदाता शामिल हैं।
वर्ष 2021 की तुलना में जिले में कुल 83 हजार 647 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब मतदाताओं की संख्या 23 लाख 59 हजार 277 हो गई है। अभी इसमें और स्थिति साफ होगी, क्योंकि फीडिंग का कार्य चल रहा है। सूची बनाई जा रही है, जो 10 जून को सभी मतदान केंद्रों पर अंतिम प्रकाशित की जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून को किया जाएगा। उससे पहले सभी प्राप्त आवेदनों का निस्तारण कर डाटा फीडिंग का कार्य पूरा किया जा रहा है। अंतिम प्रकाशन के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।