विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP पंचायत चुनाव में हरे रंग के बैलेट पेपर पर लिखा जाएगा प्रधानों का भाग्य, सफेद मतपत्र से चुने जाएंगे सदस्य

Published: Sun, 29 Mar 2026 07:58 PM (IST)

बलिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। 940 ग्राम पंचायतों के लिए 1.13 करोड़ से अधिक मतपत्र सुरक्षित रखे गए हैं।

हरे रंग का हरे रंग का लिखेगा प्रधानों का भाग्य।

हरे रंग का हरे रंग का लिखेगा प्रधानों का भाग्य।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बलिया। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 को लेकर हर गांव में तैयारी चल रही है। 940 ग्राम पंचायतों में चुनाव संपन्न कराने के लिए 1.13 करोड़ 36 हजार 100 मतपत्रों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।

हरे रंग का मतपत्र ग्राम प्रधानों का भाग्य लिखेगा, सफेद मतपत्र से ग्राम पंचायत के सदस्य चुने जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य पद का मतपत्र पिंक कलर का है, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का ब्लू रंग का मतपत्र है।

15 अप्रैल को जारी होगी फाइनल लिस्ट

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि दूसरी बार बढ़ा दिए जाने से अभी ग्राम पंचायतों में संभावित उम्मीदवारों की गति कुछ धीमी जरूर हुई है, लेकिन अंदर खाने तैयारी भी चल रही है ताकि अचानक तिथि की घोषणा होने पर मजबूती से दावेदारी हो सके। अब अंतिम सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाना है। पहले इसे छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च किया गया था।

26 मई को समाप्त हो रहा कार्यकाल

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद मात्र एक माह के भीतर चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण भी माना जा रहा है। यदि 26 मई तक पंचायत चुनाव नहीं हो पाते हैं तो पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके बाद छह माह के भीतर चुनाव कराए जा सकते हैं।

अभी के समय में जनपद के 940 ग्राम पंचायतों में 26.45 लाख 369 मतदाता हैं। चुनाव से पूर्व ग्राम प्रधानों का विकास कार्यों पर जोर है, वहीं विपक्ष के संभावित उम्मीदवार विकास के नाम पर हो रहे खर्च पर नजर गड़ाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव की तारीख घोषित होने का उम्मीदवार कर रहे इंतजार, देरी होने से ठंडा पड़ा माहौल

यह भी पढ़ें- UP Panchayat Chunav के लिए प्रयागराज से पहुंची फॉर्म की खेप, नॉमिनेशन लेटर और कर्मचारियों के 'पास' भी पहुंचे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।