सहेजेंगे बूंद-बूंद जल, बेहतर भविष्य व सुरक्षित होगा कल, पांच हजार छात्र-छात्राओं ने ली जल संरक्षण की शपथ
दैनिक जागरण के जल संचयन अभियान के तहत बाराबंकी में पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण की शपथ ली। शिक्षकों ने पानी के महत्व पर जोर देते हुए ...और पढ़ें

HighLights
दैनिक जागरण के अभियान को मिला व्यापक समर्थन।
पांच हजार छात्रों ने ली जल संरक्षण की शपथ।
शिक्षकों ने बताया जल का महत्व, भविष्य की चुनौती।
जागरण संवाददाता, बाराबंकी। जल संचयन को लेकर चलाए जा रहे दैनिक जागरण के अभियान को जिले में व्यापक समर्थन मिल रहा है। बुधवार को जिले के आठ विद्यालयों में करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं ने जल बचाने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जल का महत्व बताते हुए कहा कि आने वाले समय में पानी की कमी सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है। यदि अभी से जल संरक्षण के उपाय नहीं अपनाए गए तो भविष्य में गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे पानी की बर्बादी नहीं करेंगे, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देंगे और अपने आसपास के लोगों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करेंगे।
जल संचयन की शहर के तीन स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों को शपथ दिलाई गई। शहर के श्री साईं इंटर कालेज बड़ेल में प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई, छात्र आराध्या त्रिवेदी, अनिका पटेल, दीप्ति मिश्रा, महक सिंह, वरदान तिवारी, तन्मय वर्मा, उत्कर्ष शुक्ला उत्कर्ष सिंह, यशस्वी तिवारी ने जल संचयन की शपथ ली।
शहर के लाखेड़ा बाग स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कालेज में प्रबंधक रामकिशोर शुक्ला के नेतृत्व में जल संचयन की शपथ दिलाई गई शिक्षिका मुदिता पाठक, शिक्षक विनोद कुमार यादव, अनीता तिवारी, पंकज तिवारी, विनय कुमार, विनोद यादव ललित वर्मा के अलावा छात्र अंकित गुप्ता, कृष्ण , शिवांश वर्मा, ओम दीक्षित, कंचन, अंशिका तिवारी सफिया, प्राची वर्मा, जानवी शुक्ला ने शपथ ली।
खबरें और भी
बहराइच गोंडा रोड स्थित बाबा गुरुकुल एकेडमी में प्रबंधक हरपाल सिंह व प्रधानाचार्य सुप्रिया पांडे के नेतृत्व में विद्यार्थियों व शिक्षकों को शपथ दिलाई गई। शिक्षक अवधेश पांडे, रश्मि मेहरोत्रा, रामानंद तिवारी के अतिरिक्त छात्र आदित्य वर्मा, अनंत मिश्रा, दीक्षा जायसवाल दीपेंद्र कुमार सिंह, अनमोल सोनी ने जल संचयन की शपथ ग्रहण की।
सुंदरलाल इंटर कालेज औरेला सैदनपुर में जल संरक्षण को लेकर शपथ छात्रों ने शपथ ली। बीआरजी पब्लिक इंटर कालेज बरैय्या सूरतगंज में जल संरक्षण की शपथ नौनिहालों ने ली।
प्रबुद्धजनों, शिक्षकों और अभिभावकों ने दैनिक जागरण के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए इस तरह के जनहित अभियान समय की आवश्यकता हैं। जल संचयन केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है।