Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरात पहुंचते ही आ गए किन्नर, बोले- दूल्हा हमारी बिरादरी का...चौखट पर पहुंची पुलिस तो बिना दुल्हन के लौटे बराती

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 10:12 PM (IST)

    बाराबंकी के एक गांव में शादी के दौरान किन्नरों ने दूल्हे को अपनी बिरादरी का बताकर विवाद खड़ा कर दिया। फेरों के समय पहुंचे किन्नरों ने दूल्हे को जबरन ल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कोठी। एक गांव में बरात आई थी, शादी की रस्में हो चुकी थीं, फेरे पड़ रहे थे, इतने में किन्नरों ने आकर विवाद खड़ा कर दिया। दुल्हे को किन्नर बताकर जबरन ले जाने लगे। लड़की पक्ष ने पुलिस बुलाई, इस दौरान अफरा-तफरी रही। शनिवार को हुई जांच में वह किन्नर निकला।

    लड़की के पिता के अनुसार, उनकी पुत्री का विवाह चार माह पूर्व एक व्यक्ति से तय हुआ था। शादी की तारीख 13 फरवरी निर्धारित हुई। तय कार्यक्रम के अनुसार 13 फरवरी को बारात आई और विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं।

    दूल्हे को अपनी बिरादरी का बताया

    बताया जाता है कि शनिवार सुबह कुछ किन्नर वहां पहुंचे और दूल्हे को अपनी बिरादरी का बताते हुए साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। इस घटनाक्रम से लड़की पक्ष में अफरा तफरी मच गई। दिनभर विवाद चलता रहा।

    यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों का राज छिपाने के लिए पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

    शाम तक दूल्हे पक्ष से कोई नहीं पहुंचने पर लड़की के परिवारजन ने पुलिस को सूचना दी। एसएसआइ शिव सागर तिवारी ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। जबकि ग्राम वासियों ने बताया कि पीआरबी व कोठी पुलिस मौजूद रही है।