Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर और बाराबंकी में गिरोह चलाने वालों के बीच गैंगवार, पुलिस ने 11 को किया गिरफ्तार

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:37 AM (IST)

    सीतापुर और बाराबंकी में एके-47, टी-20 और 4152 जैसे गिरोहों के बीच वर्चस्व को लेकर गैंगवार हुई, जिसमें 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. सीतापुर-बाराबंकी में एके-47, टी-20, 4152 गिरोहों में गैंगवार।

    2. वर्चस्व की लड़ाई में पुलिस ने 11 आरोपितों को दबोचा।

    3. व्हाट्सएप पर सक्रिय 16-22 वर्ष के युवा गिरोहों में शामिल।

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। फतेहपुर में एके-47 और बड्डूपुर में टी-20 गैंग और सीतापुर के महमूदाबाद में 4152 गैंग, के नाम से संचालित गिरोहों के बीच गैंगवार के बाद गिरोहों की गतिविधियां सामने आ रही हैं।

    सीतापुर और बाराबंकी गिरोहों के बीच वर्चस्व के संघर्ष में शामिल गिरफ्तार किए गए 11 आरोपितों के खिलाफ शांतिभंग में पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरोह के अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

    सीतापुर के महमूदाबाद में कुछ युवक 4152 नाम से गैंग चलाते हैं, जिसमें 100 से अधिक किशोर व नवयुवा जुड़े हुए हैं। इसी तरह फतेहपुर में एके-47 नाम से युवकों का गिरोह सक्रिय है। एक अगस्त को दोनों गिरोह के बीच बड्डूपुर के भगौली रेगुलेटर पर वर्चस्व को लेकर लाठी डंडे चले थे। जिसमें काई युवक घायल हुए थे।

    पुलिस ने हालात काबू कर बड़ी वारदात टाला था। मौके से कुछ युवकों को हिरासत में लिया था जबकि कुछ युवक मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने मामले में दोनों तरफ से 60 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

    बताया जाता है कि फतेहपुर में जहां एके-47 के नाम से गैंग चल रहा है तो वहीं बड्डूपुर में भी टी-20 के नाम से गैंग चल रहा है। फतेहपुर व बड्डूपुर गैंग में पिछले वर्ष अगस्त में भी वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई थी। जिसमें फतेहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    गैंग में 16-22 वर्षीय युवा शामिल

    बताया जाता है कि वॉट्सएप ऐप के माध्यम से संचालित इन गैंग में ज्यादातर 16 से 22 वर्ष के बीच के युवा शामिल हैं। व्हाट्सएप ऐप पर मैसेज के माध्यम से गतिविधियों की तैयारी होती है।

    खबरें और भी

    बड्डूपुर कोतवाल मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि 11 युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बड्डूपुर में भी संचालित गैंग की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जाएगी ।