Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर की युवती से प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बुलाया था बाराबंकी

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 11:55 AM (IST)

    बाराबंकी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स ने एक युवती को शादी का झांसा देकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस वारदा ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

    2. कई बार युवती का शारीरिक शोषण

    3. आरोपी ने अपने दो साथियों को बुलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म 

    संवाद सूत्र, जागरण, बाराबंकी। शादीशुदा व्यक्ति ने सीतापुर की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। शारीरिक शोषण करता रहा, अंत में युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    सीतापुर की युवती ने देवा निवासी युवक पर आरोप लगाया है कि उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। पांच अप्रैल 2026 की सुबह आरोपित ने फोन करके गढ़ी चौराहे पर बुलाकर लखनऊ चलकर कोर्ट मैरिज के बहाने बाइक से लखनऊ स्थित एक होटल में ले गया और कई बार दुष्कर्म किया। दूसरे दिन कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर रास्ते में छोड़कर चला गया।

    दूसरे दिन शाम को पीड़िता आरोपित के घर पहुंच गई, जहां पता चला कि युवक शादीशुदा है और उसके साथ छल कर रहा है। पीड़िता के विरोध करने पर युवक उसको बहाने से गांव के बाहर एक ईंट भट्ठा पर ले गया, जहां आरोपित ने अपने दो साथियों को बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

    यह भी पढ़ें- छुट्टी पर आए सेना के जवान ने सपा के मंच पर चढ़कर की PM मोदी की तारीफ, कार्यकर्ताओं ने पीटा

    आरोप है कि प्रेमी और उसके दोस्तों ने अश्लील वीडियो भी बनाया है। आरोपितों के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने घर जाकर परिवारजन को वारदात की जानकारी दी। पीड़िता ने एसपी से लेकर प्रधानमंत्री तक शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। देवा कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।