लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बस-डंपर की टक्कर, हादसे में घायल हुए 6 यात्री
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दारापुर के पास मंगलवार रात एक बस और डंपर की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बस-डंपर की टक्कर हुई।
हादसे में छह बस यात्री मामूली रूप से घायल हुए।
पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।
संवादसूत्र, बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दारापुर के पास मंगलवार रात बस और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार छह यात्रियों को हल्की चोटें आईं। पुलिस हे एंबुलेंस से दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। आवास विकास चौकी प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि बस देवरिया से यात्रियों को लेकर राजस्थान जा रही थी।
लखनऊ की ओर जाते समय दारापुर के पास ओवर टेकिंग करते समय बस की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे में घायल दो यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य यात्रियों को गंभीर चोट नहीं लगी है। डंपर की तलाश की जा रही है।
