यूपी में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 10 लाख तक लोन पर मिलेगी भारी सब्सिडी
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड ने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण शिल्पकारों को स्वरोजगार के लिए आर ...और पढ़ें
-1783167590599_m.webp)
मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में आवेदन शुरू। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के आवेदन शुरू।
10 लाख तक ऋण, 25% पूंजीगत सब्सिडी।
18-55 वर्ष के कारीगर कर सकते हैं आवेदन।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के माटीकला से जुड़े शिल्पियों एवं पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
सीडीओ अन्ना सुधन ने बताया कि योजना के तहत खिलौना निर्माण, घड़े, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी सहित घरेलू उपयोग की मिट्टी की वस्तुएं तथा फ्लोर टाइल्स, रूफ टाइल्स, वॉश बेसिन, गुलदस्ता, गमला, लैंप, गार्डन पॉट्स और बोनसाई पाट्स जैसे उत्पाद बनाने के लिए उद्योग स्थापित करने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकृत ऋण के पूंजीगत हिस्से पर 25 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन में जमा कर सकते हैं।