Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बैंक में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के बैग से 50 हजार रुपये चोरी, CCTV में कैद हुई दो युवतियां की करतूत 

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 05:09 PM (IST)

    नवाबगंज में भारतीय स्टेट बैंक से एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के बैग से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। महेन्द्री देवी ने बैंक से पैसे निकाले और पासबुक बनवाने दू ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, नवाबगंज। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपये निकालने आई एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के बैग से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। जब बैंक कर्मियों ने बैंक के सीसी कैमरे चेक किए तो उसमें दो युवतियां उसके बैग से रुपय चोरी करती हुई दिखाई दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।

    हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी महेन्द्री देवी पत्नी रामचन्द्र आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। सोमवार को वह कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपये निकालने आई थीं। उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। जिसमे कुछ नोट कटे-फटे होने पर उन्होंने कैशियर से बदलने के बाद रुपये अपने बैग में रख लिए।

    इसके बाद वह नई पासबुक बनवाने की जानकारी लेने के लिए दूसरे काउंटर पर चली गईं। उसी दौरान किसी ने उनके बैग की चेन खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपये पार कर दिए। जब उन्होंने बैग देखा तो रुपये गायब थे।

    जब उन्होंने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उनके पास खड़ी दो युवतियां उनके बैग से रुपये निकालती हुए नजर आ रही हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर महेन्द्री देवी की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- छत पर सो रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका; मचा कोहराम