विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली की बेटियों में जश्न का माहौल: भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर एशियन गेम्स में जीता Gold, स्टेडियम में बंटी मिठाइयां

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:21 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 05:17 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता, जो ...और पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनातीं युवा खिलाड़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनातीं युवा खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, बरेली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह जीत भारत का इस एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल भी रहा।

जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में मंगलवार को खेले गए फाइनल में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 216 रन बनाकर एशियन गेम्स के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

ओपनर स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 79 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने 48 और रिचा घोष ने नाबाद 49 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 69 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने 29 रन बनाए लेकिन बाकी कोई बल्लेबाज नहीं चली।

गार्गी गंगवार, आयुषी गौतम और मीनाक्षी यादव 1

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए और शेफाली वर्मा, श्री चरणी ने 2-2 विकेट झटके। इस ऐतिहासिक जीत की खबर आते ही बरेली में जश्न का माहौल बन गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास कर रही महिला खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

महिला क्रिकेट कप्तान गार्गी गंगवार ने कहा कि बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत छोटे शहरों की लड़कियों के लिए बड़ी प्रेरणा बनेगी। खिलाड़ी मीनाक्षी और दक्षिता ने कहा कि उन्होंने सभी ने एक साथ बैठकर मैच देखा और हर चौके पर तालियां बजाईं।

कोच मनीष कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित खेल दिखाया और फाइनल में रिकार्ड जीत दर्ज की। यह जीत महिला क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल करने वाली है। शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने भी चौक-चौराहों पर भारत की बेटियों की इस जीत पर गर्व जताया और कहा कि तिरंगे को सबसे ऊंचा लहराकर बेटियों ने देश का मान बढ़ाया।

यह भी पढ़ें- दौड़ में हर कदम का हिसाब... RFID चिप से हो रही बरेली होमगार्ड भर्ती परीक्षा, जरा सी चूक और फेल