विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में सनसनीखेज वारदात, अवैध संबंधों के शक में युवक का गला काटने का प्रयास; VIDEO VIRAL

Updated: Thu, 27 Jun 2024 11:20 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक में शख्स ने एक युवक का गला काटने का प्रयास किया। हालांकि भीड़ को एकत्र ह ...और पढ़ें

युवक का गला काटने का प्रयास करता शख्स (वीडियोग्राब)
युवक का गला काटने का प्रयास करता शख्स (वीडियोग्राब)

HighLights

  1. बरेली से सामने आया सनसनीखेज वीडियो
  2. अवैध संबंधों के शक में युवक का गला काटने का प्रयास
  3. भीड़ को एकत्र होते देख भागा आरोपित

जागरण संवाददाता, बरेली। अवैध संबंधों के शक में युवक का गला काटने का प्रयास किया गया। हालांकि, आसपास के लोगों के एकत्र होने से आरोपित भाग खड़ा हुआ लेकिन, आरोपित के दुस्साहस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

घटना बारादरी के वनखंडीनाथ रोड की है। बारादरी पुलिस के अनुसार, नरियावल के रहने वाले सफीक एक मीट फैक्ट्री में काम करते हैं। जोगी नवादा में मोमोज की दुकान चलाने वाले रिंकू प्रजापति से उनका विवाद चल रहा है। पत्नी से अवैध संबंधों के शक में दोनों का विवाद है।

बुधवार देर रात इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद रिंकू प्रजापति ने सफीक पर हमला कर दिया। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि सफीक की हालत ठीक है। आरोपित की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाईवे पर नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, गाए बेवफाई के गाने; जान देने का प्रयास

इसे भी पढ़ें: आजम खां के खिलाफ शत्रु संपत्ति मामले में आज फिर होगी सुनवाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला