Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली एयरपोर्ट से दुबई और चीन की हवाई यात्रा हुई आसान, दिल्ली-नोएडा से मिलेगी कनेक्टिंग फ्लाइट; इंडिगो ने शुरू की बुकिंग

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:13 PM (GMT+05:30)

    बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली और नोएडा की नई उड़ानों के साथ अब दुबई और चीन के ग्वांगझू जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक पहुंच आसान हो गई है। इन कनेक्टिंग फ्ल ...और पढ़ें

    बरेली एयरपोर्ट पर नोएडा से पहुंचा इंडिगो का विमान फइल फोटो

    बरेली एयरपोर्ट पर नोएडा से पहुंचा इंडिगो का विमान फइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली और नोएडा की फ्लाइट से एक स्टाप से चंडीगढ़, जम्मू, पटना, सूरत, हैदराबाद, चेन्नई की यात्रा शुरू

    जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली और नोएडा की फ्लाइट शुरू होने से लोगों की अब विदेश यात्रा भी आसान हो गई है। लोग दिल्ली की कनेक्टिंग फ्लाइट से दुबई और चीन के ग्वांगझू की यात्रा भी कुछ घंटों में पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा दिल्ली और नोएडा की फ्लाइट से कनेक्टिंग फ्लाइट से चंडीगढ़, पटना, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु आदि 10 शहरों की भी हवाई यात्रा आसान हो गई है। दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट कई प्रमुख शहरों के लिए है। इंडिगो की ओर से इन शहरों की फ्लाइट की बुकिंग भी की जा रही है।

    बरेली एयरपोर्ट से पांच साल पहले आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की फ्लाइट शुरू हुई थी। 12 अगस्त 2021 से मुंबई और 14 अगस्त 2021 से बेंगलुरु की इंडिगो की फ्लाइट शुरू हुई थी। लंबे इंतजार के बाद एक जुलाई से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दो जुलाई से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है।

    अब नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और नवी मुंबई की फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। नोएडा की पहले दिन गई फ्लाइट में कई यात्री ऐसे भी थे जो कनेक्टिंग फ्लाइट से बेंगलुरु भी गए थे। ऐसे में अब लोग नोएडा से कनेक्टिंग फ्लाइट से हैदराबाद, जयपुर और दिल्ली से विदेश के दुबई और ग्वांगझू और देश के पटना, चंडीगढ़, बडोदरा, रांची, शिरडी, चेन्नई की यात्रा की जा सकती है।

    बरेली से दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 15.00 बजे रवाना होती है, कनेक्टिंग फ्लाइट से दिल्ली होते हुए 6.25 घंटे में रात 21.25 बजे दुबई पहुंच जाएंगे वहीं ग्वांगझू की यात्रा 4.55 घंटे में पूरी हो जाएगी। यहां कनेक्टिंग फ्लाइट 19.55 बजे पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    इसी तरह देश के अलग अलग शहरों में कनेक्टिंग फ्लाइट से कुछ ही घंटे में पहुंच जाएंगे। बरेली एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि नोएडा और दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने से कई प्रमुख शहरों की कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा यात्रियों को मिल गई है। देश के साथ विदेश के दो शहरों के लिए भी बरेली से इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- बरेली पुलिस की बड़ी लापरवाही: महिला से छेड़छाड़ के केस में 76 दिन तक नहीं हुए बयान, SSP ने 4 दारोगाओं पर लिया कड़ा एक्शन