30 मार्च से बदल जाएगा बरेली का हवाई सफर, जानें नवी मुंबई और बेंगलुरू फ्लाइट का नया टाइम
बरेली से हवाई यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 30 मार्च से नवी मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानों के समय में बदलाव होगा। अब नवी मुंबई की फ्लाइट श ...और पढ़ें

हवाई जहाज
HighLights
शनिवार के दिन दोनों फ्लाइट होने की दिक्कत की वजह से नए सिरे से लिया गया फैसला
जागरण संवाददाता, बरेली। हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर। अब नवी मुंबई की फ्लाइट शनिवार को आएगी जबकि बेंगलुरू की फ्लाइट रविवार को मिलेगी। यह बदलाव 30 मार्च से लागू किया जाएगा। अब मुंबई की फ्लाइट नवी मुंबई एयरपोर्ट पर जाएगी।
इसके साथ ही नवी मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट के रविवार और शनिवार के दिनों में आपस में बदलाव होगा। ऐसे में नवी मुंबई के लिए लगातार दो दिन शुक्रवार और शनिवार को फ्लाइट होगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ओर से नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
अभी बरेली से मुंबई के लिए चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को और बेंगलुरु के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट जाती है। कुछ दिनों पहले डीजीसीए की ओर से मुंबई की जगह नवी मुंबई के लिए उड़ान का बदलाव किया था। इसके कुछ दिनों बाद नवी मुंबई की फ्लाइट शनिवार को करने के साथ इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था।
शनिवार के दिन बेंगलुरू की फ्लाइट होने और नवी मुंबई की फ्लाइट के समय में ज्यादा अंतर न होने की वजह से बरेली एयरपोर्ट पर दबाव बढ़ जाता। इस संबंध में बरेली एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से डीजीसीए से संपर्क किया गया था।
खबरें और भी
ऐसे में अब डीजीसीए की ओर से दोनों जगह की फ्लाइट के शनिवार और रविवार के दिनों में आपस में बदलाव कर नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बरेली एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि अब 30 मार्च से बरेली की फ्लाइट मुंबई की जगह नवी मुंबई तक होगी।
इसके अलावा नवी मुंबई से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पर 1:35 बजे आएगी और बरेली एयरपोर्ट से 2.20 बजे नवी मुंबई के लिए जाएगी। इसके अलावा बेंगलुरू से बरेली एयरपोर्ट पर फ्लाइट 2.10 बजे आएगी और बरेली से 2.45 बजे जाएगी।