जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पड़ा भारी; बिना जांच-नोटिस के बर्खास्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉलेज प्रबंधन पर उठे सवाल
बहेड़ी के गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित भारद्वाज को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बिना किसी पूर्व सूचना या ...और पढ़ें

डॉ. मोहित भारद्वाज
HighLights
गन्ना उत्पादक महाविद्यालय प्रशासन ने की कार्रवाई
समाजवादी युवजनसभा के जिलाध्यक्ष भी हैं डॉ. मोहित भारद्वाज
जागरण संवाददाता, बरेली। बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक महाविद्यालय प्रबंधन पर एक असिस्टेंट प्रोफेसर को बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा से बर्खास्त करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. मोहित भारद्वाज से जुड़ा है, जिन्हें हाल ही में जंतर-मंतर पर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया।
बिना विभागीय जांच हुई कार्रवाई
समाजवादी युवजनसभा के जिलाध्यक्ष डाॅ. मोहित भारद्वाज ने कालेज प्रबंधन के निर्णय पर सवाल उठाते हुए इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है। डाॅ. भारद्वाज का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से महाविद्यालय में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा के साथ दे रहे थे।
इस पूरी अवधि के दौडारान उनके विरुद्ध कभी कोई शिकायत नहीं की गई और न ही कोई विभागीय जांच लंबित थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने उन्हें कोई 'कारण बताओ नोटिस' तक जारी नहीं किया और सीधे सेवा समाप्ति का आदेश थमा दिया।
प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
डाॅ. भारद्वाज के अनुसार, उन्हें केवल जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की 'सजा' के रूप में नौकरी से निकाला गया है। बिना किसी स्पष्ट प्रक्रिया या नियमानुसार नोटिस दिए सीधे बर्खास्तगी का आदेश जारी करना कालेज प्रशासन की मनमानी को दर्शाता है। इस घटना से महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों में भी भारी रोष और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। वह गुरुवार को जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे।