Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur-Shamli Expressway: बरेली से लखीमपुर तक सर्वे शुरू, जानें किन 68 गांवों की बदलेगी किस्मत

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 06:52 PM (IST)

    गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए बरेली से लखीमपुर खीरी तक संयुक्त सर्वेक्षण शुरू हो गया है, जिसमें 68 गांवों की जमीन चिन्हित की गई ह ...और पढ़ें

    गोरखपुर-शामली एक्‍सप्रेसवे

    गोरखपुर-शामली एक्‍सप्रेसवे

    HighLights

    1. सर्वेक्षण पूर्ण होते ही थ्री कैपिटल-डी घोषित कर आरंभ होगा भूमि अधिग्रहण

    जागरण संवाददाता, बरेली। सड़क मार्ग से पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक आवागमन सुगम बनाने के लिए 700 किमी लंबाई में बन रहे गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे में बरेली से लेकर लखीमपुर खीरी तक राजस्व विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) का संयुक्त सर्वेक्षण शुरू हुआ है।

    चयनित गांवों में चयनित भूमि पर थ्री कैपिटल-ए घोषित कर जमीन क्रय-विक्रय पर रोक लगाई जा चुकी है। संयुक्त सर्वेक्षण पूर्ण होने के बाद भूमि अधिग्रहण की शुरूआत की जाएगी। इस साल के अंत तक निर्माण शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।

    एक्सप्रेसवे जिले के 68 गांवों से होकर निकलेगा। इनमें से 51 गांवों में निर्माण एनएचएआइ मुरादाबाद कराएगा, जबकि नवाबगंज तहसील क्षेत्र के 17 गांवों के अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी तक निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआइ बरेली को दी गई है।

    बरेली जिले में बहेड़ी और नवाबगंज तहसील क्षेत्रों के 34-34 गांवों की जमीन चयनित की गई। इन गांवों में कैपिटल-ए घोषित कर चिह्नित गांवों में जमीन के क्रय-विक्रय और भूमि परिवर्तन पर रोक लगाई जा चुकी है।

    जमीन अधिग्रहण कराने को काला (कंपिटेंट एथारिटी फार लैंड एक्यूजिशन) का चयन पहले ही किया जा चुका है। बरेली में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी जबकि पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में एसडीएम का चयन हुआ है।

    चयनित भूमि का गाटा संख्या से लेकर उसकी वर्तमान स्थिति परखने के लिए संयुक्त सर्वेक्षण चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, फिर भूमि अधिग्रहण शुरू हो जाएगा।

    जिले में एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे दो हाईवे

    गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे से जिले में दो हाईवे जुड़ जाएंगे। इनमें बरेली-नैनीताल हाईवे और बरेली-सितारगंज हाईवे शामिल है। पूर्वांचल से आने वाले वाहन लिंक हाईवे के माध्यम से उत्तराखंड आसानी से पहुंच सकेंगे। सितारगंज हाईवे से बरेली-मथुरा हाईवे से गंगा एक्सप्रेसवे का भी जुड़ाव हो जाएगा।

    खबरें और भी

     

    गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू कराने के लिए प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ एनएचएआइ के इंजीनियर बरेली से लखीमपुर खीरी तक संयुक्त सर्वेक्षण कर रहे हैं। यह कार्य पूर्ण होते ही कैपिटल थ्री-डी घोषित कर भूमि का अधिग्रहण आरंभ करा दिया जाएगा।

    - नवरत्न, परियोजना निदेशक एनएचएआइ


    यह भी पढ़ें- सावन के अगले दि‍न से ही हाईवे पर लागू होगा रूट डायवर्जन, दिल्ली-बरेली जाने वाले अभी से देख लें नया ट्रैफिक प्लान