Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में बीडीए बढ़ाएगा लैंड बैंक, पीलीभीत रोड फेज-टू और नई आवासीय योजनाओं के लिए होगा भूमि अधिग्रहण

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 09:35 PM (IST)

    बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पीलीभीत रोड टाउनशिप के फेज-टू और नई आवासीय योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण कर अपना लैंड बैंक बढ़ा रहा है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. बीडीए पीलीभीत रोड टाउनशिप फेज-टू और नई आवासीय योजनाएं लाएगा।

    2. दिल्ली रोड पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भी विस्तार किया जाएगा।

    3. आमजन को सस्ते आवास हेतु भूमि अधिग्रहण कार्य तेज।


    जागरण संवाददाता, बरेली।
    सुनियोजित शहर और खुद की आर्थिकी समृद्ध करने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने वर्तमान में प्रस्तावित आवासीय योजना के साथ फेज-टू भी लांच करने की योजना बना रहा।

    दोनों परियोजनाओं के विकास के बाद शहरी क्षेत्र में ही एक और आवासीय योजना के लिए भूमि की तलाश की जाएगी, जिससे की भविष्य में शहर के विस्तारीकरण की जरूरत को नियत समय पर पूरा किया जा सके।

    बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने अधीनस्थों संग बैठक कर पीलीभीत रोड टाउनशिप और इंडस्ट्रियल टाउनशिप-फेज वन में चल ही भूमि खरीद की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने पर बल दिया है।

    रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने के बाद अब बीडीए ने पीलीभीत-बड़ा बाइपास रोड पर 267 हेक्टेयर में आवासीय योजना और रामपुर-दिल्ली रोड पर 126 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए भूमि खरीद के बीच दोनों परियोजनाओं का फेज-टू भी विकसित करने पर काम शुुरू कर दिया है।

    आवासीय योजना के लिए अब तक 130 हेक्टेयर से अधिक और इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए 15 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीद की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

    बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने दोनों परियोजनाओं के भूमि खरीद की प्रक्रिया आगामी डेढ़ से दो माह में पूरी करने की संभावना जताते हुए इसी वर्ष आतंरिक व बाहरी विकास पर काम शुरू करने की संभावना जताई है, जिसके बाद आमजन को भूखंड आवंटन भी शुुरू कर दिया जाएगा।

    बीडीए उपाध्यक्ष ने शहर के सुनियोजित विकास को गति मिले और आमजन को सस्ते दर पर आवासीय भवन का सपना पूर्ण हो सके इसके लिए लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

    कहा कि दोनों योजनाओं के फेज-टू लांच करने के साथ शहर में तीसरी नई योजना के लिए भी बीडीए संभावनाओं को टटोल रहा है। इसके जरिए बीडीए का लैंड बैंक भी बढ़ेगा।