बरेली में घर बनाना हुआ सस्ता! ₹26,500 वाला प्लॉट अब ₹24,000 में, 3 महीने में शुरू होगी नीलामी
बरेली विकास प्राधिकरण ने महादेवपुरम आवासीय योजना में भूखंडों की कीमतें कम की हैं। अब ₹26,500 प्रति वर्गमीटर के बजाय ₹24,000 में प्लॉट मिलेंगे, और तीन ...और पढ़ें

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण करते बीडीए उपाध्यक्ष डा मनिकंडन ए.। सौ. बीडीए
HighLights
शहर के पीलीभीत बाइपास रोड पर 267 हेक्टेयर में प्रस्तावित आवासीय योजना
2,275 किसानों से खरीदी जा रही भूमि, योजना में भूखंड खरीदने को अब तक 4500 आवेदन
नीलेश प्रताप सिंह, बरेली। शहर में खुद का घर बनाने में जमीन की अधिक कीमत बाधा नहीं बने इसके लिए बीडीए ने पीलीभीत बाइपास रोड पर प्रस्तावित महादेवपुरम आवासीय योजना में भूखंडों का दर (रेट) कम करने निर्णय लिया है। डिमांड सर्वे में 26.5 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से लिए जा रहे आवेदन के बाद अब नई दर पर 24 हजार करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर शीघ्र ही नई दर सार्वजनिक करने पर मंथन किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, नई कास्टिंग गाइडलाइन में मिले रियायत को आधार बनाया है, जिसमें भूखंडों पर लगने वाले 15 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क को दस प्रतिशत करने का प्रविधान किया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से रामगंगा नगर आवासीय योजना और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना की सफलता के बाद पीलीभीत बाइपास रोड पर 267 हेक्टेयर में आवासीय योजना प्रस्तावित की गई है।
योजना का नाम भगवान शिव के नाम पर महादेवपुरम रखा गया है। योजना के लिए बीते वर्ष डिमांड सर्वे आमंत्रित किया था, जिसमें 26,500 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से आवेदन लिए गए। जिसमें 4500 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया था। योजना के विकास के लिए बीडीए ने अब तक 80 हेक्टेयर से अधिक की भूमि खरीद पूरी कर ली है।
योजना में अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी हो इसके लिए बीडीए ने भूखंडों की दर में बदलाव का निर्णय लिया है। इसके लिए, आदर्श कास्टिंग गाइडलाइन-2025 में मिली छूट के आधार पर प्रति वर्गमीटर ढाई हजार से अधिक की छूट देने पर मंथन किया गया है।
खबरें और भी
बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए ने बताया कि महादेवपुरम में अलग-अलग श्रेणियों में सृजित भूखंडों को खरीदने के लिए डिमांड सर्वे में चार हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर भूखंड आवंटन किया जाएगा। इस टाउनशिप के लिए 2,275 किसानों से भूमि खरीदी की जा रही है।
अब तक तीन सेक्टरों से अधिक भूमि खरीद का काम पूरा कर लिया गया है। योजना के विकास के लिए बीडीए की ओर से 2,800 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। योजना में 40 मीटर तक चौड़ी सड़कें, स्कूल-कालेज, अस्पताल, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पार्क, माल व अन्य सामुदायिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में बीडीए की ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में 32 हजार प्रति वर्गमीटर की दर तय किया गया है। अब महादेवपुरम में ग्रेटर बरेली के सापेक्ष साढ़े सात हजार कम यानी 24.5 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भूखंड मिलेगा।
महादेवपुरम के साथ इंडस्ट्रियल टाउनशिप में भी तीन माह में भूखंडों का आवंटन
बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए ने दावा किया कि महादेवपुरम और इंडस्ट्रियल टाउनशिप में तीन माह में आमजन को भूखंडों का आवंटन खोल दिया जाएगा। इसके लिए बुधवार से ही इंडस्ट्रियल टाउनशिप की भूमि खरीद की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
वहीं, महादेवपुरम के लिए पीलीभीत बाइपास रोड के आसपुर खूबचंद्र, अडूपुरा, अहिलादपुर, बरकापुर कुम्हरा, कलापुर, मोहरनियां, नवादिया कुर्मियान व हरहरपुर गांव की भूमि खरीद की जा रही है।
यह भी पढ़ें- मूंछें हों तो नत्थूलाल नहीं, बरेली के राम सिंह जैसी! 14 साल पुराना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में