Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Alert: बरेली का सबसे व्यस्त फ्लाईओवर हुआ बंद, NHAI ने बदला ट्रैफिक रूट, जानें अब कैसे पहुंचेंगे घर

    Updated: Tue, 12 May 2026 02:48 PM (GMT+05:30)

    बरेली में चौपुला फ्लाईओवर 45 दिनों के लिए बंद रहेगा, मंगलवार सुबह 8 बजे से 27 जून तक मरम्मत कार्य के कारण यातायात डायवर्ट किया गया है। एनएचएआई द्वारा ...और पढ़ें

    बैरिकेड लगाकर बंद किया गया पुल पर जाने का रास्ता

    बैरिकेड लगाकर बंद किया गया पुल पर जाने का रास्ता

    HighLights

    1. 1.46 करोड़ से एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की मरम्मत कराएगा एनएचएआइ

    जागरण संवाददाता, बरेली। मंगलवार सुबह आठ बजे से 45 दिन के लिए चौपुला फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। इस अवधि में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट्स में आए गैप की मरम्मत कराएगा। ऐसे में वाहनों को दूसरे रास्तों से गुजारा जाएगा। सोमवार को नया रूट चार्ट जारी कर दिया।

    चौपुला फ्लाईओवर को पिछले साल नवनिर्मित अटल सेतु से जोड़ा गया था। इससे बदायूं रोड से शहर और रामपुर, मुरादाबाद की तरफ आवागमन आसान हो गया। कुछ समय पहले जांच में पाया गया कि फ्लाईओवर में 30 विस्तार जोड़ (एक्सपेंशन ज्वाइंट्स) हैं। इनके बीच चार से पांच इंच तक का गैप बढ़ गया।

    WhatsApp Image 2026-05-12 at 1.02.49 PM

    ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने चार महीने पहले मरम्मत का ठेका दे दिया मगर, सिटी स्टेशन रोड बनने के कारण रूट डायवर्जन की अनुमति नहीं मिल सकी। रोड निर्माण पूरा होने के बाद अब प्रशासन ने 12 मई से रूट डायवर्जन कर दिया। एसपी यातायात मो. अकमल खां ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा जो 27 जून तक प्रभावी रहेगा।

    बरेली ट्रैफिक डायवर्जन प्लान (12 मई - 27 जून)

    प्रस्थान (कहाँ से) गंतव्य (कहाँ को) वैकल्पिक मार्ग / डायवर्जन वाहन का प्रकार
    बदायूं बरेली शहर रामगंगा तिराहा ➔ बुखारा मोड़ होकर शहर में प्रवेश सभी वाहन
    चौपुला चौराहा बदायूं रोड/गन्ना मिल इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है सभी वाहन
    नैनीताल / पीलीभीत बदायूं बियावान कोठी ➔ बुखारा मोड़ ➔ रामगंगा तिराहा होकर सभी वाहन
    दिल्ली/मुरादाबाद/रामपुर बदायूं चौकी चौराहा ➔ बुखारा मोड़ ➔ रामगंगा तिराहा होकर रोडवेज बसें
    करगैना / सुभाषनगर सिटी स्टेशन/शहर मढ़ीनाथ मंदिर ➔ शांति विहार कालोनी ➔ मढ़ीनाथ पुल होकर केवल दोपहिया
    सुभाषनगर चुंगी स्टेशन रोड वाजपेयी ढाल ➔ सुभाषनगर पुलिया होकर केवल दोपहिया

    यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में नकल का 'पहाड़': छात्र की जेब से निकले गैस पेपर के 26 पन्ने, उड़न दस्ते के भी उड़े होश

    खबरें और भी