बरेली कॉलेज में मची खलबली! जब गेट पर कुर्सी डालकर बैठ गए प्राचार्य, जानिए क्या है पूरा मामला
बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय खराब व्यवस्थाओं से नाराज होकर कॉलेज के मुख्य गेट पर कुर्सी डालकर बैठ गए। सेमिनार हॉल बंद मिलने और वैकल्पिक ...और पढ़ें

बरेली कालेज
HighLights
शिक्षक करते रहे मान मनोव्वल
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली कालेज में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय बदहाल व्यवस्थाओं से नाराज होकर परिसर के मुख्य बैरियर पर ही कुर्सी डालकर बैठ गए। दरअसल, प्राचार्य का आधिकारिक कक्ष फाल सीलिंग गिरने के कारण मरम्मत के दौर से गुजर रहा है, जिस वजह से वह अस्थायी रूप से सेमिनार हाल से कार्य कर रहे थे।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब प्राचार्य सेमिनार हाल पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। इसके बाद वह प्रवेश सेल के नए भवन (बैरन हाल) पहुंचे, लेकिन वहां बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं न होने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। व्यवस्थाओं से क्षुब्ध होकर प्राचार्य पश्चिमी गेट के बैरियर के पास कुर्सी पर बैठ गए।
यह देख कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया और शिक्षक उन्हें मनाने की कोशिशों में जुट गए। कुछ देर वहां बैठने के बाद प्राचार्य किसी काम से चले गए, लेकिन दोपहर में गणित विभाग के एक कार्यक्रम से लौटकर वह दोबारा सेमिनार हाल के बाहर बायोमीट्रिक मशीन के पास कुर्सी डालकर बैठ गए।
प्राचार्य को इस तरह खुले में बैठा देख विभिन्न विभागों के प्रभारी और शिक्षक वहां पहुंचे और उनसे अपने-अपने विभागों में बैठने का अनुरोध करने लगे। इस पूरे घटनाक्रम ने कालेज में बुनियादी सुविधाओं और रखरखाव की स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटनाक्रम पूरे दिन शिक्षकों से लेकर कर्मचारियों तक चर्चा का विषय बना रहा।
खबरें और भी
बीते दिनों फाल सिलिंग गिरने के बाद से मेरे कार्यालय में मरम्मत हो रही है। ऐसे में सेमिनार हाल से कार्य कर रहा था, मंगलवार को हाल बंद मिला तो प्रवेश सेल की तरफ चला गया। जहां फिनिशिंग कार्य चल रहा है। फिर बैरियर के पास बैठकर रुटीन कार्य पूरे किए।
- प्रो. ओमप्रकाश राय, प्राचार्य, बरेली कालेज
यह भी पढ़ें- बरेली के स्कूलों पर गिरेगी गाज! ₹5 लाख जुर्माना और मान्यता रद्द होने का डर, जानें नया नियम