बरेली कॉलेज में अब नहीं बनेंगी रील्स! आपत्तिजनक वीडियो के बाद चीफ प्रॉक्टर का बड़ा एक्शन
बरेली कॉलेज में आपत्तिजनक रील्स और अनुशासनहीनता के बाद चीफ प्रॉक्टर ने परिसर में वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। भविष्य में उल्लंघन करने पर निलं ...और पढ़ें

बरेली कालेज
HighLights
चीफ प्राक्टर ने जारी किया निर्देश, बीते दिनों की घटना का दिया हवाला
जागरण संवाददाता, बरेली। इंटरनेट मीडिया पर विद्यार्थियों की ओर से बरेली कालेज परिसर में शूट की गईं रील्स आए दिन प्रसारित हो रही हैं। इसमें एक छात्रा की ओर से बनाई गईं रील्स में द्विअर्थी शब्दों का भी उपयोग किया गया। वहीं बुधवार को ही तीन विद्यार्थियों को वर्षा के दौरान अनुशासनहीनता करने पर चेतावनी भी दी गई, जिसके बाद परिसर में रील्स या वीडियो शूट करने पर चीफ प्राक्टर की ओर से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इंटरनेट मीडिया पर बीते दिनों एक रील्स प्रसारित हुई थी, जिसमें यहां की एक छात्रा द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। यह रील कालेज के स्वीमिंग पूल भवन के सामने स्कूटी पर बैठकर तीन लड़कियों ने शूट की। इसके कुछ दिनों बाद फिर से द्विअर्थी रील्स अपलोड की गई।
लगातार इस तरह की समस्याओं को आते देख चीफ प्राक्टर प्रो. इंदीवर सिंह चौहान ने कालेज परिसर में रील्स बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। कहा, भविष्य में यदि कोई भी छात्र-छात्रा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध निलंबन सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कालेज भवन की भव्यता दिखाती हैं रील्स
रील्स के संबंध में विद्यार्थियों ने मौखिक आपत्ति जताई, कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी कालेज के ऐतिहासिक भवन की भव्यता को रील्स के माध्यम से ही लोगों को दिखाते हैं। वर्तमान समय में रील्स ट्रेंड में हैं, इसके माध्यम से शैक्षणिक जानकारी भी प्रदान की जाती है। परिसर के हरे-भरे वातावरण को भी दिखाया जाता है।
खबरें और भी
सिर्फ नकारात्मक संदेश के साथ रील्स बनाने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इसके अतिरिक्त चीफ प्राक्टर ने कहा कि परिसर में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे में विद्यार्थी वाहन पार्किंग में ही खड़ा करें। बिना परिचय पत्र के परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।