Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में बुलडोजर का खौफ! लल्ला मार्केट में कार्रवाई के बाद खुद हथौड़ा चलाने लगे लोग, अब कुदेशिया रोड की बारी

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 02:51 PM (IST)

    बरेली में बुलडोजर कार्रवाई के बाद लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने तीन स्थानों पर बचा हुआ अवैध निर्माण तोड़ा। अब अगले सप्ता ...और पढ़ें

    बरेली में अपनी दुकानों से स्वत: अतिक्रमण हटाते दुकानदार

    बरेली में अपनी दुकानों से स्वत: अतिक्रमण हटाते दुकानदार

    HighLights

    1. कुदेशिया रोड पर 40 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित, अगले हफ्ते चलेगा बुलडोजर

    जागरण संवाददाता, बरेली। कोहाड़ापीर से प्रेमनगर रोड पर बुलडोजर (बैकहो लोडर) की कार्रवाई के बाद वहां लोगों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम ने बुधवार को तीन स्थानों पर बचा अतिक्रमण तोड़ा। वहीं, कोहाड़ापीर से कुदेशिया रोड पर अगले सप्ताह अतिक्रमण तोड़ने की चेतावनी दी गई है।

    सीएम ग्रिड परियोजना के तहत शासन ने कोहाड़ापीर से प्रेमनगर रोड सूद धर्मकांटा तक और कोहाड़ापीर से कुदेशिया रोड के चौड़ीकरण की मंजूरी दी है। फेस टू के तहत 47.14 करोड़ रुपये से 2.4 किमी. लंबे माडल रोड का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन सड़क के चौड़ीकरण में वहां का अतिक्रमण बाधा बन रहा है।

    08BRC_21_08042026_500.JPG

    बीते दिनों सर्वे में नगर निगम की टीम ने दोनों मार्गों पर 100 से अधिक कब्जे चिह्नित किए थे। व्यापारियों के विरोध के बाद अधिकारियों को आगे आना पड़ा। अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय व सिटी मजिस्ट्रेट की अगुआई में निगम व प्रशासन ने बैठक कर कब्जेदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की थी।

    08BRC_19_08042026_500.JPG

    बावजूद इसके लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर मंगलवार को नगर निगम की टीम भारी पुलिसबल व प्रवर्तन दल के साथ कोहाड़ापीर पहुंची। फिर कोहाड़ापीर से प्रेमनगर लल्ला मार्केट तक सड़क के दोनों ओर तीन से पांच मीटर तक हुए कब्जों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। सड़क की भूमि पर बनी दुकान, छज्जे, दीवार, स्लैब आदि को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया।

    खबरें और भी

    08BRC_18_08042026_500.JPG

    कार्रवाई का विरोध करने वालों को पुलिस बल ने वहां से खदेड़ दिया। देर शाम तक चली कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने बचा हुआ अतिक्रमण लोगों से खुद ही हटाने को कहा। इसके बाद बुधवार को निगम की टीम वहां दोबारा पहुंची। तीन जगह जहां रैंप, छज्जा आदि अवैध निर्माण बचा हुआ था, उसे तोड़ दिया और लोगों को चेतावनी देकर टीम लौट आई।

    08BRC_16_08042026_500.JPG

    पेट्रोल पंप स्वामी के साथ ही अन्य लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाए। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि बुधवार को भी निगम की टीम कोहाड़ापीर से प्रेमनगर मार्ग पर गई। वहां कुछ छज्जे व रैंप बचे थे, उसे तोड़ दिया गया। बाकी जो अतिक्रमण बचा है, उसे लोग खुद ही तोड़ रहे हैं। सभी को सारा अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी है।

    08BRC_25_08042026_500.JPG

    कुदेशिया रोड पर अगले हफ्ते हटेगा अतिक्रमण

    नगर निगम की टीम ने कोहाड़ापीर से प्रेमनगर रोड पर लगभग 95 प्रतिशत अतिक्रमण तोड़ दिया है। बचा हुआ अतिक्रमण लोग खुद ही तोड़ रहे हैं। अब नगर निगम कोहाड़ापीर से कुदेशिया वाले मार्ग पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। वहां 40 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए हैं।

    08BRC_23_08042026_500.JPG

    गुरुवार तक दुकानदारों व भवन स्वामियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर वहां बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होगी। अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अगले हफ्ते उस मार्ग पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- सफर होगा आसान: बरेली से दिल्ली-लखनऊ रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ने खोला खजाना