सफर होगा आसान: बरेली से दिल्ली-लखनऊ रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे ने खोला खजाना
रेलवे ने बरेली-मुरादाबाद सहित कई रेलखंडों पर ट्रैक नवीनीकरण और सुधार के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल म ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे
HighLights
रेलवे ने बरेली-मुरादाबाद-रोजा रेल खंड सहित कई ट्रैकों के नवीनीकरण के लिए बजट किया स्वीकृत
जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे के वर्ष 2026-27 के बजट में ट्रैकों के नवीनीकरण को स्वीकृति देते हुए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसमें उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले ट्रैक नवीनीकरण कार्य भी शामिल हैं।
इन महत्वपूर्ण रेलखंडों पर ट्रैक सुधार से ट्रेनों के संचालन और सुरक्षा में सुधार होगा। इससे ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी।गर्मी के मौसम में पटरियों में खिंचाव होता है। पटरी के जोड़ के बीच में इससे गैप काफी बढ़ जाता है। इसकी मरम्मत कराई जाती है। इसके अलावा अन्य वजह से भी ट्रैक में खराबी आती है। ऐसे में ट्रैक का नवीनीकरण भी कराया जाता है।
रेल बजट में बरेली से मुरादाबाद रेलखंड पर 40.804 ट्रैक किलोमीटर में ट्रैक सुधार के लिए लगभग 56.27 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा बरेली से मुरादाबाद और रोजा से बरेली रेलखंड पर 34.490 किलोमीटर में ट्रैक सुधार के लिए भी 57.88 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा मुरादाबाद से गाजियाबाद रेलखंड पर 66.667 ट्रैक किलोमीटर में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के लिए करीब 91.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बरेली से मुरादाबाद, गाजियाबाद होते दिल्ली और इससे आगे तक कई ट्रेनों का संचालन होता है।
खबरें और भी
इस रूट से आने वाली ट्रेनें बरेली होते हुए लखनऊ की ओर भी जाती हैं। ऐसे में ट्रैक की मरम्मत से ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा और यात्रियों का सफर आसान होगा। इसके अलावा रामपुर से बरेली तक इलेक्ट्रोमेकेनिकल इंटरलाकिंग की जगह इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग की जाएगी।
इसके साथ ही सिग्नल सिस्टम में सुधार किया जाएगा। इसके लिए 89.50 रुपये रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। रामपुर से मुरादाबाद तक चार स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के लिए भी 56.58 करोड़ रुपये मिलेंगे। बरेली जंक्शन के यार्ड की रिमाडलिंग के लिए 48.90 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
यार्ड की रिमाडलिंग से ट्रेनों के परिचालन में सुधार होगा, क्योंकि अभी यार्ड में ट्रेनों की स्पीड काफी कम की जाती है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि बरेली-मुरादाबाद और रोजा-बरेली रेलखंड पर ट्रैक नवीनीकरण किया जाना है।
इसके लिए बजट स्वीकृत हुआ है। दोनों मुख्य लाइनें हैं। ट्रेनों की गति बढ़ाने और सुरक्षा के लिए कार्य किया जाएगा। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रैक नवीनीकरण के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है।
नानपारा-मैलानी जंक्शन तक 47.30 ट्रैक किलोमीटर के ट्रैक नवीनीकरण के लिए 81.77 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा भोजीपुरा से कासगंज जंक्शन तक ट्रैक पर पत्थर डालने के लिए 80.38 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। रामपुर-लालकुआं तक मोड़ों को दोबारा से बनाने के लिए 74.62 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली से उत्तराखंड की यात्रा होगी आसान, नई रेल लाइनों के सर्वे को मिली मंजूरी
यह भी पढ़ें- बरेली-अलीगढ़ रेल सफर होगा और भी आसान! रेलवे ने इन रूटों के दोहरीकरण और सर्वे को दी हरी झंडी
यह भी पढ़ें- 151 साल बाद भी टस से मस नहीं हुआ ये पुल, बरेली-अलीगढ़ रूट पर आज भी बिना रुके दौड़ती हैं ट्रेनें